Tuesday, May 12, 2026
- Advertisement -

मामूली विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट और फायरिंग

  • कमेंटबाजी को लेकर शुरू हुआ था विवाद, कई घायल

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र के श्याम नगर में देर रात को कमेंटबाजी को लेकर दो पक्षों में मामूली से विवाद हो गया। घर में घुसकर मारपीट फायरिंग कर दी। श्याम नगर हरी मस्जिद निवासी हसमत के परिवार किराए के मकान पर रहता है।
बृहस्पतिवार को कमेंटबाजी को लेकर दो पक्षों में कहासुनी हो गई थी। जिसका समझौता मोहल्ले के जिम्मेदारों ने कर दिया था। वहीं, हसमत का आरोप है कि शुक्रवार देर रात 11:00 बजे पड़ोसी भूरा ने विवाद के चलते आधा दर्जन बदमाशों को बुलाकर घर में घुसकर परिवार के लोगों को बंधक बना लिया। परिवार के विरोध करने पर हमलावरों ने परिवार के लोगों से जमकर मारपीट कर दी।

चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। भीड़ को आता देख हमलावर हवाई फायरिंग करते हुए जान मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। इस दौरान हसमत की साली वकीला गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित ने हमलावरों के खिलाफ तहरीर दी है। उधर, सीओ कोतवाली आशुतोष कुमार का कहना है कि केस दर्ज कर और आरोपियों की तलाश की जा रही है। हमलावरों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

छात्र पर झोंका फायर, तमंचे की बट मारकर किया घायल

मेरठ: पुरानी रंजिश के चलते तीन युवकों ने एक छात्र पर तमंचे से फायर झोंक दिया। जब वह बच गया तो तमंचे की बट मारकर उसका सिर फोड़ दिया। खरखौदा थाना क्षेत्र स्थित गांव धनतला के रहने वाले मनीष ने बताया कि वह 15 अगस्त को स्कूल गया था तभी पड़ोस के रहने वाले गौरव, सेटू निशांत लक्ष्य या इकट्ठा होकर पहुंचे और पुरानी रंजिश के चलते मनीष पर गोली चला दी। आरोपियों के हमले में मनीष बचा तो आरोपियों ने उसे पर तमंचे की बट मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पीड़ित का आरोप है कि मामले की शिकायत के बाद भी थाना पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। पीड़ित ने शुक्रवार को एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई है।

जमीनी विवाद में बड़े भाई ने किया जानलेवा हमला

मेरठ: किठौर थाना क्षेत्र स्थित गांव कायस्थ बड्ढा में जमीन के विवाद के चलते बड़े भाई ने अपने छोटे भाई पर दराती से जानलेवा हमला कर दिया। गांव कायस्थ बड्ढा के रहने वाले जाकिर ने बताया कि उसका बड़े भाई शकीरा से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। जाकिर का आरोप है कि बड़े भाई ने उसकी जमीन पर कब्जा किया हुआ है और मामले में कितनी बार पंचायत भी बैठ चुकी है, लेकिन वह उसकी जमीन को वापस नहीं दे रहा इसी के चलते दो दिन पहले जाकिर की शाकिर से कहासुनी हो गई थी। तभी शाकिर ने छोटे भाई जाकिर पर दरांती से जानलेवा हमला कर दिया पीड़ित ने बताया कि उसने मामले की शिकायत थाना पुलिस से की, लेकिन पुलिस ने आरोपी पर कार्रवाई नहीं कि शुक्रवार को पीड़ित एसएसपी आॅफिस पहुंचा और एसएसपी से कार्रवाई की गुहार लगाई।

किस्त के पैसे मांगने पर महिला से मारपीट, सिर फोड़ा

मेरठ: टीपी नगर थाना क्षेत्र स्थित रविदास विहार निवासी महिला को पैसे मांगना उस समय महंगा पड़ गया। जब आरोपी ने महिला को जमकर पीटा और सिर में र्इंट मार कर लहूलूहान कर दिया। रविदास विहार निवासी अशोक ने थाने पर तहरीर देते हुए बताया गुरुवार को पत्नी कांता पड़ोसी धर्मपाल के घर किस्त के पैसे मांगने गई थी। इस बात से गुस्सा होकर धर्मपाल ने कांता के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी।

विरोध करने पर धर्मपाल और उसके बेटे तुषार ने महिला को जमकर पीटना शुरू कर दिया। पीड़ित का आरोप है कि धर्मपाल और उसके बेटे तुषार ने महिला के सिर में र्इंट मारकर उसे लहूलुहान कर दिया। महिला का मेडिकल करा दिया गया है, लेकिन महिला प्यारेलाल में भर्ती है और उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं, टीपी नगर थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार का कहना है कि महिला का मेडिकल करा दिया गया है। जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।

देर रात थाना सदर पर महिलाओं का हंगामा

मेरठ: रजबन टंडेल मोहल्ला की महिलाओं ने शुक्रवार देर रात थाना सदर बाजार पर पहुंचकर जमकर हंगामा किया। हंगामा करने वालों ने आरोप लगाया कि पुलिस वाले नशे का कारोबार करने वालों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि रजबन चौकी पुलिस की छत्रछाया में नशे का कारोबार फैल रहा है। उन्होंने थाने पर मौजूद स्टाफ से नशे का सामान बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट का AI चैटबॉट ‘सु सहायता’ हुआ लॉन्च, जानें कैसे करेगा आपकी मदद

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश...

Education News: JEE Advanced 2026 का प्रवेश पत्र जारी, 18 मई को होगी परीक्षा

नमस्कार,दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और...
spot_imgspot_img