Sunday, May 24, 2026
- Advertisement -

हैरतअंगेज प्रदर्शन से खेलो इंडिया वुशु वीमेंस लीग का शानदार आगाज

  • उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि ऊर्जा राज्यमंत्री डा. सोमेंद्र तोमर का आईओए सदस्य भूपेंद्र सिंह बाजवा और डब्लूएआई अध्यक्ष जितेंद्र सिंह बाजवा ने किया स्वागत

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: रोहटा रोड स्थित गॉडविन पब्लिक स्कूल मे शनिवार को स्पोर्ट्स अथॉरिटी आॅफ इंडिया द्वारा प्रायोजित खेलो इंडिया अस्मिता वुशु लीग वेस्ट जोन प्रतियोगिता का शुभारंभ खिलाड़ियों के हैरतअंगेज खेल कला के प्रदर्शन के साथ हुआ। आयोजन में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे राज्य ऊर्जा मंत्री डॉ. सोमेन्द्र तोमर का भूपेंद्र सिंह बाजवा (सदस्य भारतीय ओलंपिक संघ), वुशु एसोसिएशन आॅफ इंडिया अध्यक्ष जितेंद्र सिंह बाजवा और सीईओ सुहैल अहमद ने स्वागत किया। समारोह में गॉडविन स्कूल के वुशु खिलाड़ियों ने ख्ोल की विभिन्न कलाओं को बेहद हैरतअंगेज अंदाज में प्रस्तुत किया। जिसे देख उपस्थित खेल प्रेमियों ने तालियों से खिलाड़ियों को जमकर उत्साहवर्द्धन किया। 27 अगस्त तक चलने वाली प्रतियोगिता में विभिन्न वुशु की विभिन्न प्रतिस्पर्धाएं होंगी।

आयोजन के मुख्य अतिथि ऊर्जा राज्यमंत्री डा. सोमेन्द्र सिंह तोमर ने लीग का शुभारम्भ करते हुए खिलाड़ियों से बेहतर क्षमता प्रदर्शन करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि खेलो इंडिया अंतर्गत विभिन्न खेलो के विकास के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मुुख्यमंत्री हर संभव प्रयास कर रही है, जिसके परिणाम स्वरूप मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खिलाड़ियों की पुरस्कार राशि दोगुनी की है। गॉडविन स्कूल के बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोहा, तो वहीं दूसरी ओर वुशु खिलाड़ियों विभिन्न कलाओं का हैरतअंगेज प्रदर्शन ने समारोह में चार चांद लगा दिए।

ऊर्जा राज्यमंत्री ने शूटिंग रेंज में की टारगेट हिटिंग

गॉडविन स्कूल में वुशु वीमेंस लीग वेस्ट जोन का उद्घाटन करने पहुंचे राज्य ऊर्जा मंत्री डा. सोमेंद्र तोमर ने हॉल में बनी शूटिंग रेंज में पिस्टल शूटिंग में भी हाथ आजमाया। उन्होंने इस दौरान परफेक्ट टेन शॉट लगाने प्रयास किया। इस दौरान खिलाड़ियों से बात कर शूटिंग के विषय में जानकारी भी ली।

ये बोले-डब्लूएआई अध्यक्ष जितेंद्र सिंह बाजवा

उद्घाटन समारोह के अवसर पर वुशु एसोसिएशन आॅफ इंडिया के अध्यक्ष ने जितेन्द्र सिंह बाजवा ने पूरे भारत में ग्रास रूट लेवल से आ रहें वुशु खिलाड़ियों की इस पौध से देश में वुशु खेल के विकास में काफी सहयोग मिलने की कामना की। कहा कि वेस्ट जोन लेवल की से वुशु खेल में इसके खिलाडी सफलता की नयी गाथा लिखेंगे।

ये बोले-यूपी वुशु एसोसिएशन अध्यक्ष सुहैल अहमद

उत्तर प्रदेश वुशु एसोसिएशन अध्यक्ष सुहैल अहमद ने बताया कि वुशु खेल में नये मापदंड स्थापित करने के लक्ष्य को लेकर प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें वेस्ट जोन के विभिन्न राज्य राजस्थान, महाराष्ट्र, गोवा, छत्तीसगढ़, गुजरात, मध्य प्रदेश, झारखंड और मेजबान उत्तरप्रदेश के तकरीबन 700 खिलाड़ी और अधिकारी भाग ले रहे हैं। स्पोर्ट्स अथॉरिटी आॅफ इंडिया के द्वारा प्रायोजित इस प्रतियोगिता के कुल सीरीज में तकरीबन 62 लाख की इनामी राशि होगी, जिसमें मेरठ में हो रही लीग की कुल इनामी राशि अन्य जोनल लीग की तर्ज पर 7 लाख 20 हजार होंगी और शेष राशि नेशनल लीग के लिए होंगी जिसके लिए सब जूनियर, जूनियर और सीनियर वर्ग की महिला खिलाड़ी जोर आजमाइस करेगी। प्रतियोगिता 24 से 27 अगस्त तक चलेगी।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Delhi News: निजी स्कूलों के लिए बड़ा फैसला, सरकारी मंजूरी के बिना भी बढ़ा सकते है फीस

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली हाईकोर्ट ने प्राइवेट स्कूलों...

Weather Update: देशभर में भीषण गर्मी का कहर, IMD ने 28 मई तक जारी की चेतावनी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: देशभर में लगातार बढ़ती गर्मी...

NEET-UG 2026 परीक्षा शुल्क रिफंड प्रक्रिया शुरू, 27 मई तक भरें बैंक डिटेल्स

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने...

Chirag Paswan: पेट्रोल-डीजल महंगाई पर चिराग पासवान का बयान, कहा बढ़ते दामों पर नियंत्रण की पूरी कोशिश

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्री चिराग...
spot_imgspot_img