Sunday, May 24, 2026
- Advertisement -

सिपाही पर इंस्टाग्राम का भूत, आठ घंटे में पोस्ट की 80 वीडियो

  • लोहिया नगर की जाकिर कॉलोनी चौकी पर तैनात सिपाही संजू भाटी की वीडियो वायरल

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: प्रदेश में खाकी पहनकर रील बनाने के प्रतिबंध के बावजूद मेरठ में तैनात एक सिपाही पर इंस्टाग्राम का इस कदर भूत सवार है कि उसने 8 घंटे की ड्यूटी में 80 वीडियो पोस्ट कर दी। जाकिर कॉलोनी चौकी पर तैनात सिपाही संजू भाटी की वीडियो वायरल होने के बाद अधिकारियों ने इंस्टाग्राम से उसकी तमाम वीडियो डिलीट करा दी है। योगी सरकार ने दो साल पहले सोशल मीडिया पॉलिसी जारी करते हुए पुलिसकर्मियों के वर्दी में रील बनाने पर पूरी तरह रोक लगा दी थी। पॉलिसी में कहा गया था कि यदि कोई पुलिस कर्मी वर्दी में फेसबुक-इंस्टाग्राम पर वीडियो अपलोड करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। बावजूद इसके पुलिस कर्मी रील बनाने का मोह नहीं छोड़ पा रहे है।

ताजा मामला मेरठ महानगर की जाकिर कॉलोनी पुलिस चौकी पर तैनात सिपाही संजू भाटी से जुड़ा है। जिसने आठ घंटे में वर्दी पहने हुए 80 वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट की है। इनमें से अधिकांश वीडियो पुलिस चौकी के परिसर से जुड़ी है। गानों पर सिपाही संजू भाटी फिल्मी स्टाइल में रील बनवा रहा है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में सिपाही चर्चा का विषय बना हुआ है। सूत्रो का कहना है कि अधिकारियों ने यह मामला संज्ञान में आने के बाद इंस्टाग्राम से यह वीडियो डिलीट करा दी है। एसएसपी डा. विपिन ताडा का कहना है कि इस मामले में जांच कराई जा रही है। जांच में आने वाले तथ्यों के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

इंस्पेक्टर की बदसलूकी पर व्यापारियों ने किया हंगामा

मेरठ: रघुनाथ गर्ल्स इंटर कॉलेज में पुलिस भर्ती परीक्षा के दौरान बाहर की दुकानें खुली मिलने पर लालकुर्ती थाने के इंस्पेक्टर संतोष कुमार ने दुकानदारों को जमकर हड़काया। एक दुकानदार को गाड़ी में बैठाने की कोशिश भी की गई। इस बात से भड़के व्यापारियों ने जमकर हंगामा किया। बाद में परीक्षा ड्यूटी में तैनात पुलिस अधिकारियों ने उन्हें समझा-बुझाकर शांत किया। महानगर के कॉलेजों में चल रही पुलिस भर्ती परीक्षा के दौरान आसपास की दुकानों को सुरक्षा के लिहाज से बंद करने के आदेश है।

शिव चौक के पास स्थित रघुनाथ गर्ल्स इंटर कॉलेज में भी दूसरी पाली में परीक्षा की तैयारी चल रही थी। इसी दौरान निरीक्षण को पहुंचे क्षेत्र के इंस्पेक्टर ने परीक्षा केंद्र के बाहर दुकानें खुली देखकर नाराजगी जताई। उनका कहना था कि प्रतिबंध के बावजूद वो दुकान खोले हुए हैं। इसी बात से नाराज इंस्पेक्टर ने एक व्यापारी को हड़काते हुए जबरन गाड़ी में बैठाने का प्रयास किया। शोर शराबा हुआ तो व्यापारी नेता प्रवीण त्यागी सहित अन्य दुकानदार भी आ गए। उन्होंने इंस्पेक्टर के व्यवहार पर आक्रोश जताते हुए कहा कि परीक्षा के दौरान वो अपनी दुकानें बंद रखते हंै। पहली पारी और दूसरी पाली के समय में काफी अंतर होने के कारण कुछ समय के लिए उन्होंने दुकान खोली थी।

व्यापारियों ने बदसलूकी करने वाले इंस्पेक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। काफी देर चले हंगामे के बाद परीक्षा केंद्र पर तैनात पुलिस अधिकारियों ने व्यापारियों को समझा-बुझाकर शांत किया। व्यापारी नेता प्रवीण त्यागी ने कहा कि संगठन के बड़े नेताओं को भी इंस्पेक्टर की बदसलूकी के बारे में बता दिया गया है। उधर, इंस्पेक्टर संतोष कुमार का कहना है कि परीक्षा के दौरान केंद्र के 500 मीटर के आसपास की सभी दुकानें बंद करने के आदेश है। वो उन्हीं आदेशों का अनुपालन कराने गए थे। बदसलूकी और गाड़ी में बैठाने जैसी कोई बात नहीं हुई है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Delhi News: निजी स्कूलों के लिए बड़ा फैसला, सरकारी मंजूरी के बिना भी बढ़ा सकते है फीस

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली हाईकोर्ट ने प्राइवेट स्कूलों...

Weather Update: देशभर में भीषण गर्मी का कहर, IMD ने 28 मई तक जारी की चेतावनी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: देशभर में लगातार बढ़ती गर्मी...

NEET-UG 2026 परीक्षा शुल्क रिफंड प्रक्रिया शुरू, 27 मई तक भरें बैंक डिटेल्स

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने...

Chirag Paswan: पेट्रोल-डीजल महंगाई पर चिराग पासवान का बयान, कहा बढ़ते दामों पर नियंत्रण की पूरी कोशिश

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्री चिराग...
spot_imgspot_img