Thursday, March 5, 2026
- Advertisement -

विवाहिता ने ट्रेन से कटकर की आत्महत्या

  • रेलवे ट्रैक पर हंगामा देख ट्रेन को रोका

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: थाना परतापुर क्षेत्र में फ्लाईओवर के नीचे एक विवाहिता ने इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। उधर, परिजनों ने रेलवे ट्रैक पर जाम लगाकर हंगामा किया। हंगामे के चलते एक पैसेंजर ट्रेन को 20 मिनट तक घटनास्थल के पास रोका गया। चार ई. शताब्दीनगर निवासी फूल कली पत्नी हरीश ने दोपहर को परतापुर फ्लाईओवर के नीचे पहुुंची, उसने दिल्ली से अंबाला जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस के आगे कूद गई। उसका भेजा उड़ गया। उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। ट्रेन के चालक ने ट्रेन को रोका और घटना की सूचना परतापुर स्टेशन पर दी। करीब दस मिनट बाद ट्रेन को रवाना कर दिया गया। वहां से जीआरपी और थाना परतापुर पुलिस को सूचित किया गया।

पुलिस मौके पर पहुंची और महिला की शिनाख्त कराई। उसकी पहचान 40 वर्षीय फूलकली पत्नी हरीश निवासी शताब्दी नगर के रूप में हुई। उसके परिजनों को सूचित किया गया। परिजनों के साथ बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुुंचे और रेलवे ट्रैक जाम कर हंगामा किया। इस दौरान मेरठ से दिल्ली जा रही एक ट्रेन को 20 मिनट तक घटनास्थल के पास रोका गया। पुलिस ने उन्हें समझाकर शांत किया और ट्रेन को रवाना कराया। परिजनों ने बताया कि फूलकली की शादी 20 वर्ष पूर्व हुई थी। उसकी तीन वर्षीय बेटी रश्मि है। वह मानसिक रूप से बीमार थी। उसका उपचार चल रहा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

चाइनीज मांझे की चपेट में आकर फौजी गंभीर घायल

खरखौदा: जम्मू-कश्मीर में तैनात कस्बा निवासी फौजी रिश्तेदारी से घर लौटते समय हापुड़-दिल्ली मार्ग पर निजामपुर के समीप चाइनीज मांझे की चपेट आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। कस्बे के मोहल्ला रास निवासी मोहित त्यागी पुत्र मुन्नी त्यागी आर्मी में है और जम्मू-कश्मीर में पहलगांव में तैनात है। मोहित एक अगस्त को छुट्टी पर आया है तथा चार दिन बाद लौटना है। मोहित त्यागी बाइक पर सवार होकर शनिवार सुबह पिलखुवा रिश्तेदारी में मिलने गया था। देर शाम घर लौटते समय जैसे ही वह हापुड़-दिल्ली मार्ग पर गांव निजामपुर के समीप पहुंचा तो कटी पतंग का मांझा गर्दन को चीरता हुआ निकला। जैसे ही फौजी ने हाथ से मांझे को हटाने का प्रयास कि तो हाथ और गर्दन दोनों कटने के कारण गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल ने स्थानीय चिकित्सक के यहां उपचार कराया है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Jagdalpur: नक्सलियों को लगा झटका, नेपाल से गणपति गिरफ्तार, 15 नक्सली दे सकते हैं आत्मसमर्पण

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: नक्सलियों के मस्तिष्क और रणनीतिक...

‘हमारे घर तक आ गई जंग’, पश्चिम एशिया संकट पर राहुल ने पीएम मोदी से पूछा सवाल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: कांग्रेस नेता और लोकसभा में...

Sonu Sood: सोनू सूद ने फिर दिखाई इंसानियत, दुबई फंसे लोगों को मदद का दिया भरोसा

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img