Thursday, May 7, 2026
- Advertisement -

कोचिंग सेंटर में छेड़छाड़, छात्रा ने शिक्षक को जूतों से पीटा

  • जमकर हुआ हंगामा, भाजपा नेता पहुंचे, कोतवाली पुलिस ने अध्यापक को हवालात में डाला

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: कोतवाली के बुढ़ानागेट के अग्रवाल कॉम्प्लेक्स स्थित आईपीएस-सीए कोचिंग सेंटर में हैवानियत पर उतारू एक शिक्षक को छात्रा ने सोमवार को जूतों से जमकर पीटा। वहां मौजूद अन्य लोगों ने भी धुनाई की और बाद में पुलिस को सौंप दिया। आरोप है कि शिक्षक बीते 20 दिनों से छात्रा को परेशान कर रहा था, लेकिन बीते रविवार को उसने सारी सीमाएं तोड़ दी और दरिंदगी पर उतारू हो गया। छात्रा किसी तरह अपनी आबरू बचाकर रोते हुए घर पहुंची। उसने परिजनों को अपने साथ हुई शर्मसार करने वाली घटना की जानकारी दी।

साथ ही उसने ये भी कह दिया कि वह अब पढ़ाई छोड़ देगी। पढ़ने के लिए अब उस कोचिंग सेंटर में नहीं जाएगी। परिजनों ने इस घटना की जानकारी कुछ पारिवारिक मित्रों को दी। जिसके बाद सोमवार दोपहर 12 बजे भाजपा नेता अंकुर गोयल, व्यापार संघ अध्यक्ष अजय गुप्ता, गौरव प्रधान, मयूर अग्रवाल, प्रवीण शर्मा, हेमंत चावला, राहुल जैन, इशान सिंगवाल, पंकज गोयल, संदीव गोयल रेवड़ी, कुलदीप वाल्मीकि, हर्षित गोयल, अमन, रोहित, वासु आदि कोचिंग सेंटर पर जा पहुंचे। उस वक्त कोचिंग सेंटर पर आरोपी मुजफ्फरनगर निवासी शिक्षक अनुभव त्यागी पुत्र प्रदीप त्यागी मौजूद नहीं था। बताया गया है कि वह बेगमबाग में किराए के मकान में रहता है।

उसको कॉल कर बुलाया। इस बीच छात्रा भी वहां पहुंच गयी। छात्रा ने रोते हुए आरोपी शिक्षक की तमाम करतूतें बतायीं। जो लोग आरोपी की खबर लेने आए थे, उन्होंने भी टीचर को खूब भला बुरा कहा। इस बीच गुस्से से भरी छात्रा शिक्षक पर टूट पड़ी और उसकी जूते से पिटाई की। फिर तो अन्य लोगों ने भी शिक्षक को जमकर पीटा। हंगामे की सूचना पर पुलिस आ गयी। शिक्षक को ले गई और हवालात में डाल दिया। उसके खिलाफ तहरीर दी है। इंस्पेक्टर कोतवाली नीरज मलिक ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा लिखा जा रहा है।

पहले भी मिली थी शिकायत

कोचिंग सेंटर पर पढ़ने वाली कुछ अन्य छात्राओं ने बताया कि उक्त शिक्षक पहले भी कई अन्य के साथ गलत हरकतें कर चुका था। उसकी पहले भी छात्राओं ने शिकायतें की थी। हरकतों के चलते कुछ छात्राओं ने कोचिंग सेंटर में आना बंद कर दिया था।

…तो अगले चौराहे पर मिलेंगे यमराज

सीएम योगी ने एक दिन पहले ही बेटियों की सुरक्षा को लेकर अपनी चिंता जाहिर करते हुए कहा था कि यदि किसी ने बेटी के साथ छेड़खानी की तो वह इस चौराहे पर छेड़खानी करेगा और अगले चौराहे पर उसको यमराज के दर्शन होंगे। लोग पूछ रहे हैं कि कोचिंग सेंटर में बेटी से हैवानियत करने वाले टीचर को क्या यमराज के दर्शन होंगे?

दुकान नाम कराने के बहाने ठगे 28 लाख, गिरफ्तार

मेरठ: दुकान नाम कराने के बहाने पावली के युवक से 28 लाख रुपये ठगने वाले वांछित आरोपी नदीम को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसने फर्जी स्टांप बनाकर पीड़ित को एक माह में दुकान नाम कराने का भरोसा दिलाया था। शक होने पर जब स्टांप की जांच की गई तो वह फर्जी पाया गया। कोतवाली थाना पुलिस ने सोमवार को इब्ज चौराहा पर नाई के खोखे के सामने से वांछित फरार आरोपी नदीम निवासी सराय बहलीम थाना कोतवाली मेरठ को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि नदीम ने थाना कंकरखेड़ा के पावली खास निवासी रिहान से 28 लाख रुपये की ठगी की थी।

नदीम ने लोहा मंडी में एक दुकान को अपनी बताकर उसे रिहान के नाम करने का लालच दिया। इसके बाद एक फर्जी स्टांप तैयार कराकर रिहान को दिया और कहा कि वह एक माह बाद दुकान उसके नाम करवा देगा, इसी दौरान उससे 28 लाख रुपये भी ले लिए। एक माह बीतने के बाद पीड़ित को शक हुआ तो उसने पुलिस से शिकायत की। जांच करने पर पता चला कि वह स्टांप फर्जी है और उसपर वकील के हस्ताक्षर भी फर्जी है। इसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। तभी से आरोपी फरार चल रहा था। जिसे सोमवार को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Punjab News: जालंधर-फरीदकोट में धमकी भरे ईमेल, स्कूलों को भी उड़ाने की चेतावनी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान...

Saharanpur News: देवबंद में मुख्यमंत्री योगी का स्वागत, जनसभा स्थल पर जुटी भारी भीड़

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के देवबंद आगमन...
spot_imgspot_img