Tuesday, June 2, 2026
- Advertisement -

Tamanna Bhatia: अभिनेत्री तमन्ना भाटिया हुई ट्रोलिंग का शिकार, रिवीलिंग आउटफिट को लेकर यूर्जस ने कहा…

नमस्कार दैनिक जनवाणी डॉटकाम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन हैं।तमन्ना भाटिया बॉलीवुड और टॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री हैं। इन दिनों वह​ फिल्म ‘स्त्री 2’ के गाने ‘आज की रात’ को लेकर सुर्खियों में छाई हुई हैं। वहीं, हाल ही में अभिनेत्री ने एक फैमस फैशन लेबल के लिए राधा-कृष्ण थीम पर फोटोशूट किया था, जिसमें वह राधा बनी थीं। इसपर नेटिजन्स ने अभिनेत्री पर आरोप लगाया कि उन्होंने राधा को गलत तरीके से पेश किया हैं।

हालांकि, आलोचनाओं के बाद अब तमन्ना ने उन तस्वीरों को हटा दिया है, और इस वजह से अभिनेत्रा को ट्रोलिंग का भी शिकार होना पडा था।

दरअसल, यह सब तब शुरू हुआ जब तमन्ना फैशन डिजाइनर करण तोरानी के अभियान ‘लीला: द डिवाइन इल्यूजन ऑफ लव’ में दिखाई दीं, जिसमें भगवान कृष्ण और राधा के बीच प्रेम के विभिन्न चरणों को दिखाया गया था। जहां एक तरफ उनकी इन तस्वीरों ने कुछ लोगों को मंत्रमुग्ध किया।

वहीं, सोशल मीडिया पर एक वर्ग ने उनके खिलाफ अभियान चलाते हुए आलोचना भी की। यूजर्स ने तमन्ना और डिजाइनरों की जमकर आलोचना की, जिसके बाद उन्हें वह तस्वीरें हटानी पड़ी

क्या बोले यूजर्स?

एक यूजर ने लिखा कि अपनी बिक्री के लिए हमारी प्यारी राधा रानी और श्री कृष्ण के सबसे शुद्ध रिश्ते को गलत तरीके से पेश करना बंद करो। वहीं, एक अन्य नेटिजन ने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्हें स्क्रीन पर राधा का किरदार निभाने के लिए ‘रिवीलिंग’ आउटफिट पहनने के लिए अभिनेत्री की आलोचना करते हुए देखा जा सकता है।

जैसे ही ऑनलाइन बैकलैश और अभियान ने जोर पकड़ना शुरू किया, तमन्ना और लेबल तोरानी दोनों ने अपने-अपने सोशल मीडिया हैंडल से फोटो और वीडियो हटा दिए।

तमन्ना का वर्कफ्रंट

तमन्ना के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह हाल ही में ब्लॉकबस्टर फिल्म, ‘स्त्री 2’ में उन्हें एक विशेष भूमिका निभाते हुए देखा गया था। फिल्म में, उन्होंने ‘आज की रात’ गाने में अभिनय किया और उनके डांस ने इंटरनेट पर सनसनी मचा दी। वहीं, वह जॉन अब्राहम की स्वतंत्रता दिवस पर रिलीज हुई फिल्म ‘वेदा’ का भी हिस्सा थीं, जो बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Health News: हार्ट अटैक के छुपे संकेत, जिन्हें अनदेखा करना हो सकता खतरनाक

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Uttarakhand News: हरिद्वार सड़क हादसा, बस पलटने से 38 यात्री घायल, एक महिला की मौत

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: उत्तराखंड के हरिद्वार में सोमवार...
spot_imgspot_img