- जिलाधिकारी द्वारा गठित टीमों ने की छापेमारी
जनवाणी ब्यूरो |
शामली: जिलाधिकारी द्वारा गठित टीमों ने ऊर्वरकों की दुकानों पर छापेमारी करते हुए गुणवत्ता की जांच के साथ निर्धारित दर पर बिक्री के संबंध में जानकारी की।
शासन के निदेश पर जिलाधिकारी जसजीत कौर द्वारा गठित टीमों ने जनपद में कृषकों को गुणवत्तायुक्त उर्वरक की उपलब्ता तथा निर्धारित दर बिक्री सूनिश्चित करने हेतू उर्वरकों की दुकानों पर छापेमारी की। टीम ने सात उर्वरक नमूने लेकर हैं।
जिसमें तहसील शामली में जिला कृषि अधिकारी डा. हरि शंकर की टीम ने 5 नमूने ग्रहित किए। जिसमें इफको सेंटर शामली से चार व शुगर मिल शामली से केंद्र से एक नमूना ग्रहित किया गया। इसके अलावा तहसील कैराना में भूमि संरक्षण अधिकारी डा. नीरजा सिंह ने मै. साधन सहकारी समिति लि. शेखुपुरा के यहां से दो उर्वरक के नमूने ग्रहित किए।
इस प्रकार जनपद में सभी प्रकार का उर्वरक प्राप्त मात्रा में उपलब्ध है। जनपद में निर्धारित दरों पर ही उर्वरक की ब्रिकी की जा रही है। साथ ही जनपद में सभी प्रकार के उर्वरकों की कोई कमी नहीं है। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि प्राप्त नमूनों को जांच हेतु शीघ्र प्रयोगशाला में भेजा जाएगा। जिसके बाद परिमाण उपरांत अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। छापेमारी के दौरान टीम में कपिल कुमार, रोहित राठी आदि उपस्थित रहे।

