Saturday, April 25, 2026
- Advertisement -

एआरटीओ ओवरलोड वाहनों के खिलाफ चलाया अभियान

  • शुगर मिल में गन्ना लाने वाले वाहनों पर लगाए रिफ्लेक्टर

जनवाणी संवाददाता |

थानाभवन: एआरटीओ ने ओवरलोड वाहनों, ट्रक को के खिलाफ अभियान चलाया। ओवरलोड वाहनों के चालान काटते हुए उनसे जुर्माना वसूला। दूसरी ओर, घने कोहरे में दृश्यता कम होने पर बजाज शुगर मिल में पहुंच किसान वाहनों पर निशुल्क रिफ्लेक्टर लगाए। शुगर मिल कर्मचारियों को गन्ना तौल सेंटरो से ढुलाई करने वाले ट्रकों आदि पर बिना रिफ्लेक्टर के गन्ना ढुलाई करने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी।

गुरूवार को एआरटीओ मुंशीलाल ने दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाइवे मार्ग पर ओवरलोड वाहनों के विरूद्ध अभियान चलाया। इस दौरान सड़क से गुजर रहे दर्जनों ओवरलोड ट्रकों को रोक कर उन पर जुर्माना लगाया। उन्होंने ऐसे कई वाहनों पर 10,000 का जुमार्ना लगाया जिन वाहनों पर रिफ्लेक्टर नहीं लगे हुए थे। इसके बाद एआरटीओ थानाभवन बजाज शुगर मिल में पहुंचे जहां उन्होंने केन यार्ड में गन्ना लेकर पहुंचे किसानों के ट्रैक्टर-ट्रालियों पर निशुल्क रिफ्लेक्टर लगाएं।

उन्होंने कहा कि सर्दी के मौसम में कोहरे के कारण रात्रि में हादसों की संभावना बढ़ जाती है। किसान वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगने से कुछ हादसों को होने से पहले ही टाला जा सकता है। उन्होंने शुगर मिल कर्मचारीयो को कड़े शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा कि गन्ना सेंटरो से आने वाले गन्ने के ट्रैक्टर ट्राली गन्ने की ढुलाई में प्रयोग करने पर वह कड़ी कार्रवाई करेंगे। उन्होंने शुगर मिल कर्मचारियों को यह भी सख्त हिदायत दी कि गन्ने ढलाई करने वाले ट्रकों पर बिना रिफ्लेक्टर के उनका विभाग सख्त कार्रवाई करेगा।

एआरटीओ मुंशीलाल ने कहा कि जिलाधिकारी के निर्देशन में यह अभियान चलाया गया है। जिसमें दर्जनों वाहनों पर जुर्माना वसूला गया है तो शुगर मिल में किसान वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाने के साथ-साथ शुगर मिल कर्मचारियों को भी किसानों के वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाने के निर्देश दिए गए हैं।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

टीवी की टॉप एक्टेस में शुमार सायंतनी घोष

छोटे पर्दे के लोकप्रिय धारावाहिक 'महाभारत' (2013) में राजमाता...

साउथ के लोकप्रिय स्टार अजित कुमार

अजित ने को अब तक चार विजय अवार्ड, तीन...

कियारा आडवाणी का कन्नड में डेब्यू

सुभाष शिरढोनकर निर्देशक गीतु मोहनदास व्दारा निर्देशित फिल्म 'टॉक्सिक: ए...

एकै साधे सब सधै, सब साधे सब जाए

नारी! तुम केवल श्रद्धा हो/विश्वास रजत नग पगतल में/पीयूष...

बंगाल में राजनीतिक हथियार बनी मछली

बंगाल में पहले चरण का चुनाव संपन्न हो चुका...
spot_imgspot_img