Saturday, May 23, 2026
- Advertisement -

ट्रैफिक पुलिस का ई-रिक्शों पर चला डंडा, 45 सीज, 34 के चालान

  • जनवाणी की खबर पर हरकत में आई ट्रैफिक पुलिस, हापुड़ रोड पर चलाया अभियान, मचा हड़कंप

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: हापुड़ रोड व बेगमपुल सरीखे जिन चौराहों को ई-रिक्शा नो एंट्री जोन बनाया गया है। वहां एंट्री करने वाली ई-रिक्शों पर कार्रवाई की गई। मंगलवार को टैÑफिक पुलिस ने नो एंट्री में ‘एंट्री’ करने वाले ई-रिक्शों के खिलाफ व्यापक स्तर पर अभियान चलाया गया। इस दौरान शहर भर में ई-रिक्शा चालकों में भगदड़ मची रही। हापुड़ रोड व बेगमपुल चौराहे पर नो एंट्री के बाद भी ई-रिक्शों की एंट्री को लेकर जनवाणी ने प्रमुखता से समाचार प्रकाशित किया था। उसके बाद ही मंगलवार को यह अभियान चलाया गया।

अभियान चलाते हुए ट्रैफिक पुलिस ने 45 ई-रिक्शा सीज किए गए। जबकि 34 का चालान कर दिया गया। दो घंटे तक अफरातफरी की स्थिति बनी रही। अफसरों ने अभियान तेज करने के निर्देश दिए हैं। शहर के कुछ चौराहे नो टेंपो व ई-रिक्शा जोन बनाए गए हैं। इनमें हापुड़ अड्डा चौराहा भी है। यहां ट्रैफिक पुलिस के साथ निजी गार्ड भी लगे हैं, जो ई-रिक्शा को चौराहा पार करने नहीं दे रहे। इसके बावजूद कुछ ई-रिक्शा चालक मनमानी करते हुए गलियों के अंदर से चौराहे पर पहुंचकर व्यवस्था बिगाड़ रहे हैं। प्रभारी निरीक्षक ट्रैफिक विनय शाही को मंगलवार को यह सूचना मिली तो वह अमले के साथ सड़क पर उतर गए। उन्होंने हापुड़ अड्डे पर नो टेंपो, ई-रिक्शा जोन में खड़े ई-रिक्शों को पकड़कर सीज करना शुरू कर दिया।

अफरातफरी मच गई। ई-रिक्शा चालक तितर-बितर हो गए। यहां से वह गोला कुआं और लिसाड़ीगेट पहुंचे। ट्रैफिक पुलिस ने बिना नंबर, बिना डीएल चल रहे ई-रिक्शा तो पकड़े ही। जिनको नाबालिग चला रहे थे और खस्ताहाल सवारी ढो रहे थे, उनको भी सीज कर पुलिस लाइन भिजवा दिया गया। वहीं, इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक विनय शाही ने बताया कि मनमानी की शिकायत पर कार्रवाई की गई है। आगे भी अभियान जारी रहेगा।

सोतीगंज, सदर और बेगमबाग भारी मुसीबत में

बेगमपुल पर ई-रिक्शों की एंट्री पर रोक के बाद बेगमपुल व बेगमबाग में रहने वालों के लिए मुसीबत खड़ी हो गयी है। सोतीगंज चौराहे से आगे बेगमपुल की ओर ई-रिक्शा न जाए और इनको रोकने के लिए वहां टैÑफिक पुलिस का भारी स्टाफ मुस्तैद रहता है। बेगमपुल की ओर से ई-रिक्शों को जाना रोक दिया गया है, लेकिन यहां रोकी गई ई-रिक्शा सोतीगंज व बेगमबाग में मुसीबत खड़ी कर रही है।

बेगमपुल के लिए सवारी लेकर चलनी वाली ई-रिक्शा सोतीगंज चौराहे पर ही अब सवारियों को उतार रही है या फिर उन्हें बेगमपुल तक पहंचाने के लिए अब कई ई-रिक्शा वाया सोतीगंज से सदर कबाड़ी बाजार व आबूलेन होते हुए बेगमपुल चौराहे से निशात के सामने तक पहुंच रही है। वहां बेगमपुल की सवारियां उतारी जा रही है। इससे सोतीगंज, सदर कबाड़ी बाजार, आबूलेन पर दिनभर जाम लगा रहता है।

01 8

इन इलाकों में तो पहले से ही जाम रहता है। अब ई-रिक्शों के आने से यहां के व्यापारी अधिक परेशान हैं। इससे भी बुरा हाल बेगमबाग में रहने वालों का है। यहां गलियों में ई-रिक्शा घूम रही है। वहां भी जाम सरीखे हालात हैं। ऐसा ही नजारा दिन भर भगत सिंह मार्केट व शाहपीर गेट इलाके में देखने को मिल जाएगा।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Delhi News: निजी स्कूलों के लिए बड़ा फैसला, सरकारी मंजूरी के बिना भी बढ़ा सकते है फीस

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली हाईकोर्ट ने प्राइवेट स्कूलों...

Weather Update: देशभर में भीषण गर्मी का कहर, IMD ने 28 मई तक जारी की चेतावनी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: देशभर में लगातार बढ़ती गर्मी...

NEET-UG 2026 परीक्षा शुल्क रिफंड प्रक्रिया शुरू, 27 मई तक भरें बैंक डिटेल्स

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने...

Chirag Paswan: पेट्रोल-डीजल महंगाई पर चिराग पासवान का बयान, कहा बढ़ते दामों पर नियंत्रण की पूरी कोशिश

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्री चिराग...
spot_imgspot_img