Saturday, May 23, 2026
- Advertisement -

बेटी बचाओ का नारा, छेड़खानी पर कार्रवाई में कोताही

  • आरोपी के साथ पीड़ित पर भी दर्ज कर डाली एफआईआर, एसएसपी से फरियाद

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: बेटी बचाओ का नारा तो ठीक है, लेकिन बेटियां बचेंगी कैसे जब पुलिस ही उन्हें सुरक्षा देने में कोताही बरतने पर उतारू है। छेड़खानी जैसी घटनाओं पर आरोपी पर कठोर कार्रवाई के बजाए जब समझौते का दवाब बनाएगी तथा इसके लिए पीड़ित पर भी केस दर्ज कर लेगी तो फिर छेड़खानी जैसी घटनाएं भला कहां रुक पाएंगी। ऐसा ही एक मामला मंगलवार को एसएसपी के पास पहुंचा। जिसमें सीओ को जांच के आदेश दिए गए हैं। मंगलवार को यह परिवार एसएसपी आफिस पहुंचा और अफसरों से शिकायत की। सीओ दौराला को जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं।

मामला कंकरखेड़ा थाने से जुड़ा है। यहां एक गांव में रहने वाली युवती ब्यूटी पार्लर जाती है। करीब दो माह से कुछ युवक आते जाते युवती को परेशान कर रहे थे। एक दिन मौका पाकर युवकों ने युवती को रोक लिया और उसे फ्रैंडशिप का आॅफर दिया। उसका मोबाइल नंबर मांगने लगे। युवती ने उनका आॅफर ठुकरा दिया और घर जाकर अपने भाई से शिकायत कर दी। युवक बहन को लेकर आरोपियों के घर पहुंचा और परिजनों से शिकायत कर दी। बताया जाता है कि छेड़छाड़ से जुड़ा मामला होने के बाद भी परिजनों ने गंभीरता नहीं दिखाई और आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी। इसके बाद युवक अपनी बहन को लेकर घर आ गया।

30 अगस्त की शाम आरोपियों ने युवती के घर धावा बोल दिया। बहन-भाई को पीटा व जाति सूचक शब्द बोलते हुए धमकी दे दी। पीड़ित पक्ष ने पुलिस को बुलाया, लेकिन आरोपी फरार हो गए। बाद में पुलिस ने युवक की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। एसएसपी आफिस आए युवक ने बताया कि मुकदमे में समझौते का दबाव बना रहे हैं। उन्होंने विवेचक से सेटिंग कर उनके खिलाफ ही क्रॉस केस दर्ज कर दिया है। जबकि उनके खिलाफ पुलिस के पास कोई साक्ष्य तक नहीं हैं।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Delhi News: निजी स्कूलों के लिए बड़ा फैसला, सरकारी मंजूरी के बिना भी बढ़ा सकते है फीस

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली हाईकोर्ट ने प्राइवेट स्कूलों...

Weather Update: देशभर में भीषण गर्मी का कहर, IMD ने 28 मई तक जारी की चेतावनी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: देशभर में लगातार बढ़ती गर्मी...

NEET-UG 2026 परीक्षा शुल्क रिफंड प्रक्रिया शुरू, 27 मई तक भरें बैंक डिटेल्स

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने...

Chirag Paswan: पेट्रोल-डीजल महंगाई पर चिराग पासवान का बयान, कहा बढ़ते दामों पर नियंत्रण की पूरी कोशिश

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्री चिराग...
spot_imgspot_img