Monday, March 23, 2026
- Advertisement -

एक और मर्डर से दहल उठा रोहटा क्षेत्र, युवक की हत्या से लोगों में गुस्सा

  • 2 दिन पहले रसूलपुर मढ़ी में हुई हत्या का भी खुलासा नहीं कर पाई पुलिस

जनवाणी संवाददाता l

रोहटा: रोहटा क्षेत्र में लगातार दूसरे दिन फिर एक युवक की हत्या कर दी गई। दो दिन पहले जहां हुई रसूलपुर मढ़ी गांव के विनीत हत्याकांड का पुलिस खुलासा करना तो दूर हत्याकांड में कोई सुराग तक नहीं लगा पाई थी कि दूसरे दिन फिर मिर्जापुर गांव में एक युवक की घर में सोते समय गोली मारकर हत्या कर दी गई।

IMG 20240913 WA0318
मृतक का फाइल फोटो।

पुलिस ने बताया कि मिर्जापुर निवासी 21 वर्षीय प्रवेश पुत्र पप्पू शर्मा घर में ही परिवार वालों के साथ आंगन में सोए हुए थे।

परिजनों ने बताया कि रात में किसी समय ऊपर आंगन के खुले हुए जाल से किसी ने गोली मारी है जो उसके सीधे गर्दन में लगी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

फायरिंग की आवाज सुनकर पास सो रहे परिवार के लोग जाग गए, लेकिन मौके पर कोई नहीं मिला। इसके बाद मौके पर सूचना पाकर पुलिस पहुंची और परिजनों से बातचीत करते हुए जांच पड़ताल की।

पुलिस ने घर के आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले लेकिन हत्या का कोई सुराग पता नहीं चल पाया। पुलिस मामले की जांच पड़ताल के लिए जुटी हुई है। फिलहाल मौके पर फॉरेंसिक टीम और पुलिस घटना की खुलासे के लिए सुबूत जुटा रही है।

वहीं दूसरी ओर गांव में हुई युवक की हत्या को लेकर लोगों में गुस्सा है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP Cabinet Decisions 2026: किसानों को MSP में बढ़ोतरी, गोरखपुर बनेगा सोलर सिटी

जनवाणी ब्यूरो | लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार की कैबिनेट बैठक...

हमारी धार्मिक अवधारणाएं विज्ञान सम्मत

राजेंद्र बज वर्तमान दौर में सारी दुनिया हमारी अपनी गौरवशाली...

गैस को देखने का अपना अपना नजरिया

समस्या गैस की हो, तो प्राथमिक स्तर पर परीक्षण...
spot_imgspot_img