Tuesday, March 17, 2026
- Advertisement -

अमृतपाल के रिश्तेदारों के घर एनआईए टीम की छापेमारी, कई अहम दस्तावेज बरामद

  • अमृतपाल सिंह की चाची हिरासत में, जीजा के घर भी दबिश जारी

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: खडूर साहिब के सांसद अमृतपाल सिंह के रिश्तेदारों के घरों में शुक्रवार सुबह एनआईए की टीम ने दबिश दी। एनआईए की टीम ने अमृतपाल सिंह के चाचा प्रगट सिंह के घर में छापामारी करके चाची को हिरासत में लिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। टीम ने काफी दस्तावेज भी बरामद किए हैं।

टीम की ओर से अमृतपाल सिंह के जीजा के घर में भी छापामारी की गई है, वहां से भी काफी दस्तावेजों को एनआईए की टीम ने अपने कब्जे में लिया है।

इसके अलावा पटियाला में भी सांसद अमृतपाल के एक नजदीकी जितेंदर सिंह के घर पर एनआईए की टीम ने दबिश दी है। टीम ने यहां से कुछ मोबाइल कब्जे में लिए हैं। वहीं मोगा के बाघापुराना के गांव समालसर में एनआईए की रेड हुई है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मखन सिंह मुसाफिर कविशर के घर में शुक्रवार सुबह एनआईए की टीम ने रेड की है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...
spot_imgspot_img