Sunday, March 29, 2026
- Advertisement -

National Thermal Power Corporation Recruitment 2024: सरकारी नौकरी तलाश कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका, नेशनल थर्मल पावर कॉर्पोरेशन में निकली भर्ती

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। नेशनल थर्मल पावर कॉर्पोरेशन में सरकारी नौकरी की तालाश कर रहे युवाओं के लिए शानदार मौका है। हाल ही में एनटीपीसी ने विभिन्न विभागों में डिप्टी मैनेजर के पदों पर भर्ती निकाली है। इन पदों पर आवेदन प्रक्रिया आज से चालू हो गई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (ntpc.co.in) पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। वहीं आवेदन करने की आखिरी तारीख 28 सितंबर 2024 है।

रिक्ति विवरण

इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 250 पदों को भरना है, जिसमें इलेक्ट्रिकल इरेक्शन के 45 पद, मैकेनिकल इरेक्शन के 95 पद, C&I इरेक्शन के 35 और सिविल कंस्ट्रक्शन के 75 पद शामिल है।

पात्रता मानदंड

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से संबंधित ट्रेड में बीई/बीटेक की डिग्री न्यूनतम 60 प्रतिशत अंकों के साथ होना चाहिए। इसके अलावा 10 वर्ष संबंधित क्षेत्र में काम का अनुभव होना भी जरूरी है।

एनटीपीसी की इस भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों की उम्र अधिकतम 40 वर्ष होनी चाहिए। इससे ऊपर की आयु वाले लोग इन पदों पर योग्य नहीं है।

वेतन

एनटीपीसी डिप्टी मैनेजर का वेतन ई-4 ग्रेड में होगा और 70,000- 2,00,000 रुपये के बीच होगा । वेतन के अलावा, चयनित उम्मीदवारों को कंपनी की नीतियों के अनुसार महंगाई भत्ता, अन्य भत्ते और लाभ आदि भी मिलते हैं।

आवेदन शुल्क

आवेदन के दौरान केवल सामान्य/ओबीसी/ईडब्यलूएस उम्मीदवारों को 300 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। वहीं अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/महिला/ एक्सएसएम वर्ग के उम्मीदवारों के लिए कोई शुल्क नहीं है।

कैसे करें आवेदन

डिप्टी मैनेजर के पद पर उम्मीदवार (ntpc.co.in) पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों के पास आवेदन शुल्क का भुगतान ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों माध्यम से कर सकते हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

भविष्य की सुपरस्टार हैं आयशा खान

एक्ट्रेस आयशा खान ने साल 2025 में फिल्म 'जाट'...

सेल्फ ऑब्सेशन के लिए जानी जाती हैं उर्वशी रौतेला

बॉलीवुड से लेकर इंटरनेशनल फैशन और ग्लैमर इंडस्ट्री तक...

मनोरंजन की गिरावट और मौन सेंसर बोर्ड

अजय जैन 'विकल्प' 'कृत्रिम बुद्धिमत्ता' के दौर में इन दिनों...

फरेब लाल का एआई और ठगी गई जनता

रामपुर गांव के आधुनिकतावादी 'फरेब लाल' ने जब इस...

भविष्य की रोशनी का वैश्विक संकल्प

प्रकृति और मनुष्य का रिश्ता आदिकाल से एक अटूट...
spot_imgspot_img