जनवाणी संवाददाता |
बागपत: उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा मछली पालन को बढ़ावा देने और मत्स्य पालकों की सहायता के उद्देश्य से प्रदेश के मत्स्य विभाग के डॉक्टर संजय कुमार निषाद शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में मत्स्य विभाग की योजनाओं की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने सम्बंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये।
उन्होंने कहा कि मत्स्य विभाग की योजनाएं विशेष रूप से मत्स्य पालकों के लिए लाभकारी हैं, जिनका उद्देश्य रोजगार सृजन और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करना है।

