जनवाणी संवाददाता |
बागपत: दिल्ली रोड पर एक अज्ञात वाहन एक गौवंश को टक्कर मार दी। घटना स्थल पर भारतीय गौ रक्षा सेना के जिलाध्यक्ष शराफत सिद्दीकी व साजिद मलिक, क्षेत्रीय संयोजक समीर राणा मीडिया प्रभारी भारतीय गौ रक्षा सेना की टीम के साथ पहुंचे और बागपत पुलिस भी मौके पर पहुंची।
जिलाध्यक्ष शराफत सिद्दीकी ने कड़े शब्दों में घटना की निंदा करते हुए कहा कि इस गोवंश के गले, जबड़े तथा कान में टैग लगा हुआ है। इससे प्रतीत होता है कि यह गोवंश पालतू था। जिस भी व्यक्ति ने गोवंश का लाभ उठाकर चाहे उसका दूध पीया हो या उसको बुग्गी में चलना हो और उसको ऐसे आवारा छोड़ दिया तो उसके खिलाफ भारतीय गौ रक्षा सेना, डीएम और एसपी को ज्ञापन देकर कानूनी कार्रवाई की मांग करेंगे।
भारतीय गौ रक्षा सेना की टीम ने पुलिस की मौजूदगी में हिंदू रीति रिवाज से गोवंश को दफनाया गया। इस मौके पर भारतीय गो रक्षा के संगठन महामंत्री प्रवीण गुर्जर, संगठन महामंत्री अंकित धामा, असलम अब्बासी संगठन महामंत्री, जावेद राणा जिलामंत्री और अमित गुर्जर जिलामंत्री आदि मौजूद रहे।

