Wednesday, March 18, 2026
- Advertisement -

पहियों के नीचे कुचलती रही मानवीयता

  • मेरठ-करनाल हाइवे पर युवक को रातभर रौंदते रहे वाहन
  • सुबह होने पर शव के नाम पर बचा मांस का लोधड़ा, शव की नहीं हो सकी शिनाख्त

जनवाणी संवाददाता |

सरधना: मेरठ-करनाल हाइवे पर ट्रकों के पहियों के नीचे बार-बार मानवीयता कुचलती रही, लेकिन किसी ने वाहन रोककर देखा तक नहीं। मानवता तार-तार हो गई और किसी का भी दिल नहीं पसीजा। रात भर उसके ऊपर से एक के बाद एक वाहन गुजरते रहे। सोमवार की रात मेरठ-करनाल हाइवे पर नानू गांव के निकट अज्ञात वाहन ने एक युवक को रौंद दिया। जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई। इतना ही नहीं हाइवे से रातभर गुजरे वाहन शव को रौंदते रहे। सुबह होने तक शव से इतने वाहन गुजरे की वो मांस के लोधड़े में तब्दील हो गया।

मंगलवार सुबह ग्रामीणों ने शव देखा तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। इसके बाद पुलिस ने शव को मोर्चरी भेज दिया। सोमवार रात मेरठ-करनाल हाइवे पर नानू गांव के निकट अज्ञात वाहन ने एक युवक को टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौत हो गई। इसके बाद शव सड़क पर ही पड़ा रहा। रातभर शव के ऊपर से भारी भरकम वाहन गुजरते रहे। सुबह होने तक शव से इतने वाहन गुजरे की वह मांस के लोधड़े में तब्दील हो गया। मंगलवार सुबह ग्रामीण उस ओर से गुजरे तो शव देखा। जिसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों को बुलाकर शिनाख्त कराने की मांग की। मगर चेहरा समेत अधिकांश हिस्सा खत्म होने के कारण पहचान नहीं हो सकी। इसके बाद पुलिस ने शव को मोर्चरी भेज दिया। कपड़ों की हालत देखकर नानू के ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि एक मंदबुद्धि युवक काफी समय से गांव में देखा जा रहा था। कपड़े देखकर वही प्रतीत हो रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। इंस्पेक्टर प्रताप सिंह ने बाताया कि शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। हालत देखकर पता चल रहा है कि हादसे से सकी मौत हुई होगी। मामले की जांच की जा रही है।

एरिया मैनेजर की सड़क हादसे में मौत, कर रहे थे सड़क पार

मेरठ: नोएडा की एक कंपनी में एरिया मैनेजर विक्रांत राणा की हाइवे पर हुए एक सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गयी। बताया गया है कि वह तेज रफ्तार से हाइवे से जा रही कैश वैन की चपेट में आ गए। कैश वैन उन्हें 100 मीटर तक घसीटते हुए ले गयी। उनकी मौके पर ही मौत हो गयी। हादसे में उनका रिश्ते का एक भाई व दोस्त भी गंभीर जख्मी हो गए। महज 10 सेकंड में मौत आयी और झपट्टा मारकर विक्रांत राणा को ले गई। नोएडा के एक एजुकेशन कंपनी में विक्रांत राणा एक क्लास के अफसर थे। उनकी नियुक्ति मेरठ में एरिया मैनेजर के रूप में की गयी थी।

सोमवार की रात को वह चचेरे भाई राजू तथा दोस्त निर्देश व चिराग शर्मा के साथ मेरठ-करनाल हाइवे पर गोलू के ढाबे पर खाना खाने के लिए आए थे। चारों बात करते हुए ढाबे की ओर जा रहे थे। उसी दौरान सरधना साइड से तेज रफ्तार कैश वैन आयी। वैन ने विक्रांत को जोरदार टक्कर मारी और वह 100 मीटर तक घसीटते चले गए। उनकी मौके पर ही मौत हो गयी। हादसे के बाद चालक वैन समेत भाग गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गयी। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सड़क हादसे में पत्रकार गंभीर घायल

मेरठ: कस्बा लावड़ के वरिष्ठ पत्रकार मुकेश शर्मा निवासी लावड़ मंगलवार देर रात एक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर घटनास्थल पर पहुंचे परिजनों ने आनन-फानन में मोदीपुरम स्थित एसडीएस ग्लोबल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। बताया जाता है कि जिस स्थान पर यह हादसा हुआ, वहां पर एक शख्स मौजूद था। उसने तत्काल सूचना दे दी और परिजन मौके पर पहुंच गए। उन्होंने हादसे में घायल मुकेश को अस्पताल में भर्ती करा दिया है। फिलहाल डाक्टर उनकी सघन जांच कर रहे हैं।

ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

परतापुर: रेलवे फाटक के पास एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की जेब से मिले फोन से उसकी शिनाख्त मवाना निवासी राजीव पुत्र नैन सिंह के रूप में की गई। रेलवे पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार मवाना थाना क्षेत्र के दांदूपुर निवासी राजीव सोमवार को ब्रजबिहार कालोनी में अपने भांजे सोनी के पास आया था। मंगलवार दोपहर राजीव बंद परतापुर रेलवे फाटक से होते हुए परतापुर बाइपास जा रहा था। इस दौरान उसकी दिल्ली से मेरठ आ रही एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट मे आने से मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई।

घटना के बाद रेलवे फाटक पर मौजूद गेटमैन ने रेलवे पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने तलाशी में मृतक की जेब से मिले मोबाइल से उसकी शिनाख्त कर शव का पंचनामा भरकर मोर्चरी भेज दिया। रेलवे फाटक के गेटमैन ने बताया कि राजीव को रेलवे ट्रेक पर जाता देखकर ट्रैक से हटाने के लिए शोर मचाया, लेकिन उसे सुनाई नही दिया जिसके बाद वह ट्रेन की चपेट में आ गया। मृतक के जीजा ने बताया कि राजीव किसान था। पत्नी की पांच वर्ष पहले मौत हो चुकी है। उसके दो बेटे लविश और आर्यन है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Bihar News: कॉल पर दी धमकी, फिर पुलिस से भिड़ंत, STF जवान शहीद, दो अपराधी मारे गए

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पूर्वी चंपारण जिले के चकिया...

UP: गोरखपुर में भाजपा नेता की बेरहमी से हत्या, इलाके में दहशत

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: गोरखपुर के चिलुआताल थाना क्षेत्र...

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...
spot_imgspot_img