जनवाणी ब्यूरो |
नई दिल्ली: आज शनिवार को आतिशी दिल्ली के मुख्यमंत्री की शपथ लेंगी। बताया जा रहा है कि, राजनिवास में शपथ ग्रहण समारोह होगा। वहीं, इस कार्यक्रम को लेकर तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। मिली जानकारी के अनुसार, शाम 4:30- 5:00 बजे के बीच आतिशी मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगी।

