Thursday, March 19, 2026
- Advertisement -

लुटेरा गिड़गिड़ाया मुझे छोड़ दो, पत्नी अस्पताल में है इसलिए लूट की

  • जानी थाना क्षेत्र के गांव टीकरी में महिला से लूटा था कुंडल

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: जानी थाना क्षेत्र के गांव टीकरी में घर में लूट के इरादे से घुसे चार बदमाशों में से एक को लोगों ने दबोच लिया और जमकर पिटाई की। लुटेरा रोते, गिड़गिड़ाते बोला, उसे कुछ नहंी पता था। वह तो पहली बार ऐसा काम करने आया। पत्नी बीमार है और अस्पताल में भर्ती है। उसके इलाज के लिए ही लूट की। छोड़ दो, आगे ऐसा कुछ नहीं करुंगा। पुलिस मौके पर पहुंची और लुटेरे को साथ ले गई। पूरे मामले में जांच की जा रही है। घटना का वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि बदमाश हाथ जोड़कर लोगों के सामने गिड़गिड़ाकर माफी मांगता रहा है।

दरअसल, जानी थाना क्षेत्र के गांव टीकरी में चार बदमाश घर में कूद गए। बदमाश घर में महिलाओं से कुंडल लूटने घुसे थे। घर में महिला को अकेला देखकर बदमाशों ने उसे बंधक बना लिया। लूटपाट शुरू कर दी, लेकिन तभी महिला ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग और ग्रामीण उस तरफ दौड़े। तभी भीड़ को आता देख तीन बदमाश मौके से फरार हो गए, लेकिन एक बदमाश वहीं छूट गया। उसे ग्रामीणों ने पकड़ लिया। लोगों को देखते ही उसने कहा कि मुझे कुछ नहीं आता, इसलिए फंस गया।

पकड़े गए बदमाश को ग्रामीणों ने पहले तो काफी मारा पीटा। इसके बाद उससे नाम, पता पूछा। उससे लूट का कारण पूछने लगे। बदमाश रोते हुए भीड़ के सामने हाथ जोड़कर बैठ गया। वो बार-बार भीड़ के सामने गिड़गिड़ाने लगा। छोड़ने की गुहार करने लगा। कहने लगा उससे गलती हो गई, माफ कर दो। उसने बताया कि पत्नी अस्पताल में भर्ती है। बीमार है। इलाज को पैसा चाहिए था। बस इसलिए आज ये काम किया।

साथियों के नाम तक नहीं पता

बदमाश ने बताया कि आज से पहले उसने कभी चोरी, लूट कुछ नहीं की है। ये पहली बार था, जब वो इस काम में उतरा। बुरे काम की जानकारी न होने के कारण ही वो फंस गया। जबकि दूसरे लोग भाग गए। तभी सूचना पर मौके पर थाना पुलिस भी आ गई। पुलिस ने बदमाश से उसके दूसरे साथियों के नाम पूछे तो उसने कहा वो उन्हें नहीं जानता। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सदर बाजार में किराना स्टोर में पैसे चोरी करते दो बच्चे पकड़े

मेरठ: महानगर में बच्चा चोरों का गैंग सक्रिय है। अक्सर सामने आता है कि किसी विवाह मंडप में चोरी की वारदातें अधिकतर बच्चा गैंग करता है जो सीसीटीवी फुटेज में भी नजर आते हैं। बच्चा गैंग से जुड़ा एक मामला सदर दाल मंडी के किराना स्टोर का सामने आया है। यहां गल्ले से पैसे चोरी करते मालिक ने दो बच्चों को पकड़ लिया। जबकि उनका एक साथी फरार हो गया। सदर बाजार दाल मंडी स्थिल लक्ष्मी किराना स्टोर की दुकान है। दुकान मालिक चिराग ने बताया कि उसकी दुकान के सामने तीन बच्चे ठेले पर बैठे थे, जो लगातार उसकी दुकान की तरफ देख रहे थे।

जैसे ही वह दुकान के बाहर सफाई करने गया तभी तीन बच्चे दुकान के अन्दर घुस गये। दो बच्चे उनसे बात करने लगे। जबकि एक छोटा बच्चा पीछे से निकल कर गल्ले से निकालकर फरार हो गया। जैसे ही दुकानदार गल्ले की तरफ पहुंचा तो उसने देखा कि गल्ला खुला हुआ है और कुछ पैसे बाहर पड़े हैं। उन्होंने भागकर दो बच्चों को दबोच लिया। व्यापारियों को बुला लिया। उनकी पिटाई की। बाद में पुलिस के हवाले कर दिया।

उन्होंने अपने नाम कामिल और अनस बताये। जबकि फरार साथ का नाम अरहान बताया। पकड़े गए बच्चा चोरों ने बताया कि उनका कोई घर नहीं है। सड़क पर ही सोते हैं। बच्चों को लेकर दुकान मालिक चिराग ने थाने में तहरीर दी। इस्पेक्टर सदर बाजार शशांक द्विवेदी का कहना है कि किराना स्टोर में चोरी करते हुए दो बच्चों का पकड़ा है। व्यापारी ने तहरीर दी है। मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई की जा रही है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: राजीव उपाध्याय ‘यायावर’ को सर्वश्रेष्ठ शोध प्रस्तुति सम्मान

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: चमनलाल महाविद्यालय में आयोजित 7वें उत्तराखण्ड...

Saharanpur News: पुलिस मुठभेड़ में लूट के आरोपी दो बदमाश घायल अवस्था में गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए...
spot_imgspot_img