Friday, March 20, 2026
- Advertisement -

Delhi News: दिल्ली की सीएम आतिशी ने आज से मुख्यमंत्री पद का संभाला कार्यभार, अरविंद केजरीवाल के लिए कही ये बात

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: आज सोमवार से दिल्ली की नई मुख्यमंत्री आतिशी ने सीएम पद का कार्यभार संभाला है। इस दौरान उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल के लिए कुर्सी खाली है और उनका इंतजार रहेगा। सीएम आतिशी ने कहा, ‘आज मेरे मन में भी वही व्यथा है, जैसे भगवान राम जी के वनवास जाने पर भरत जी के मन में थी। उन्होंने भगवान राम की खड़ाऊं रखकर शासन चलाया था। भगवान राम हम सभी के आदर्श हैं और केजरीवाल जी ने उनके दिखाए मार्ग पर चलते हुए दिल्लीवालों की सेवा की और मर्यादा का पालन करते हुए सीएम पद से इस्तीफा दे दिया।

आगे सीएम ने कहा कि, मुझे विश्वास है कि अब दिल्लीवाले केजरीवाल जी को विधानसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत से विजयी बनाकर फिर से सीएम बनायेंगे। तब तक यह मुख्यमंत्री की कुर्सी केजरीवाल जी का इंतज़ार करेगी।’

केजरीवाल को जिताकर दोबारा सीएम बनाएगी

आतिशी ने कहा, ‘मुझे विश्वास है कि फरवरी में होने वाले चुनाव में दिल्ली की जनता अरविंद केजरीवाल को जिताकर दोबारा सीएम बनाएगी। तब तक अरविंद केजरीवाल की कुर्सी यहीं रहेगी।’ उन्होंने कहा, ‘पिछले दो साल से भाजपा ने अरविंद केजरीवाल की छवि खराब करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। उन्हें छह महीने के लिए जेल में डाल दिया गया था। कोर्ट ने यह भी कहा कि एजेंसी ने दुर्भावनापूर्ण इरादे से अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया है।’

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

चंदन, वंदन और जोरदार अभिनंदन

लोकतंत्र भी हिन्दी फिल्मों की तरह है। हिन्दी फिल्में...

एलपीजी पर पैनिक होने की जरूरत नहीं

विरोध के नाम विरोध या सत्ता के लालच में...

युद्ध की बदलती तकनीक

विश्व के सैकड़ों देशों के पास अपनी भूमि की...

LPG: ‘अपने सिलिंडर की डिलीवरी पर भरोसा रखें, अफवाहों पर नहीं’- पेट्रोलियम मंत्रालय

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पेट्रोलियम मंत्रालय की संयुक्त सचिव...
spot_imgspot_img