Saturday, April 18, 2026
- Advertisement -

Fashion Tips: करवा चौथ पर ये लहंगे लगा देंगे आपकी खूबसूरती में चार चांद, यहां देखें लेटेस्ट डिजाइन

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। कार्तिक कृष्ण पक्ष में नवरात्रि और शरद पूर्णिमा के बाद आने वालों व्रतों में करवाचौथ प्रमुख व्रत है। कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को होने वाला यह व्रत महिलाओं के लिए बहुत खास होता है। इस दिन महिलाएं पूरे दिन निर्जला उपवास रखती हैं और रात में चांद देखने के बाद ही व्रत खोलती हैं। करवा चौथ की तैयारी महिलाएं कई-कई दिन पहले से शुरू कर देती हैं, क्योंकि इस दिन सजने-संवरने का काफी महत्व होता है। वैसे तो ज्यादातर महिलाएं इस दिन अपनी शादी का लहंगा पहनती हैं, लेकिन अगर आप इस साल अलग लहंगा खरीदने का सोच रहीं हैं तो यहां हम आपको कुछ अभिनेत्रियों के लहंगा लुक दिखाने जा रहे हैं। इन्हें देखकर आप अपने लिए खास नई डिजाइन का लहंगा भी बनवा सकती हैं।

कंगना रणौत

70 1

बहुत से घरों में करवा चौथ पर लाल लहंगा पहनना ही जरूरी होता है। ऐसे में आप कंगना के जैसे लहंगे का चयन कर सकती हैं। उनके इस लहंगे पर हरे रंग का काम भी है, जिस वजह से सुहागिन महिलाओं के लिए ये लहंगा एकदम परफेक्ट है। ऐसे में आप बिना सोचे ऐसा लहंगा भी अपने लिए तैयार करा सकती हैं।

जान्हवी कपूर

72 2

हैवी वर्क वाला लहंगा पसंद है तो जान्हवी कपूर के जैसा मल्टीकलर लहंगा चुनें। इस तरह के नीले रंग के लहंगे पर जो मल्टीकलर वर्क है, उनकी वजह से एक्ट्रेस का लुक कमाल का लग रहा है। ऐसे में आप भी अपने लिए इस तरह का लहंगा तैयार करा सकती हैं। ऐसे लहंगे के साथ मैचिंग की ही ज्वेलरी भी कैरी करें, ताकि आपका लुक खूबसूरत दिखे।

माधुरी दीक्षित

75 2

अगर आपको चटक रंग पसंद हैं तो आप ऐसे नीले रंग के लहंगे का चयन कर सकती हैं। इस पर जो गोल्डन वर्क है, उसी की वजह से आपका लुक और खिलकर सामने आएगा। इसके साथ बालों में एक्ट्रेस की तरह ही पफ बनाएं। ध्यान रखें कि अगर ऐसा लहंगा बनवा रही हैं तो ब्लाउज सिंपल ही रखें।

अदिति राव हैदरी

79 1

अदिति राव हैदरी अपने रॉयल लुक की वजह से हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। ऐसे में आप अगर करवा चौथ पर लहंगा बनवाने का सोच रही हैं तो अदिति के जैसा लहंगा बनवाएं। टिश्यू फैब्रिक में ऐसा लहंगा आपकी खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करेगा। इसके साथ एक्ट्रेस के जैसा ही स्लीक बन बनाएं, ताकि आपका लुक प्यारा दिखे।

अनन्या पांडे

80

अगर आप करवा चौथ के दिन ग्लैमरस दिखना चाहती हैं तो अनन्या के जैसा पीले रंग का फिशकट लहंगा खरीदें। ऐसे लहंगे के साथ ब्लाउज भी अगर डिजाइन का ही बनवाएं। अनन्या के जैसा ही ब्लाउज आपको खूबसूरत दिखने में मदद करेगा। इस तरह के लहंगे के साथ ज्वेलरी अलग रंग की पहनें, ताकि लहंगे का रंग खिलकर सामने आए।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Delimitation Bill: लोकसभा में बिल गिरने पर अभिषेक बनर्जी ने साधा NDA पर निशाना, महिलाओं के आरक्षण की मांग की

जनवाणी ब्यूरो नई दिल्ली: तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के राष्ट्रीय महासचिव...
spot_imgspot_img