जनवाणी संवाददाता |
बागपत: पुलिस ने थाना सिंघावली अहीर क्षेत्र के गांव के जंगल में 22 अगस्त को हुई ऊर्जा निगम के संविदा कर्मचारी सानू त्यागी की हत्या का खुलासा करते हुए एक आरोपी को आलाकत्ल के साथ गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय में मंगलवार को पुलिस लाइन सभागार में प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि वारदात के दिन बिनौली थाना क्षेत्र के ग्राम फतेहपुर पुट्टी निवासी उज्जवल उर्फ बल्ले पुत्र मनोज ने बड़ौत के सराया तिराहा से सानू त्यागी से कार एम लिफ्ट ली थी। इसके बाद उसने रास्ते में गांव नगला पोईस के समीप उससे 4000 लूट लिए । जब इसका सानू ने विरोध किया तो उसकी चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। प्रेस वार्ता में सीओ बागपत हरीश भदोरिया, सीओ क्राइम अनिल कप्परपाल के साथ क्राइम ब्रांच की टीम मौजूद रही।

