Wednesday, April 29, 2026
- Advertisement -

Meerut News: सांसद अरुण गोविल ने किया ग्राम पंचायत सचिवालय भवन का उद्घाटन

जनवाणी संवाददाता |

गंगानगर: किठौर विधानसभा क्षेत्र के अमैहडा आदिपुर गाँव में मंगलवार को मेरठ हापुड़ लोकसभा सांसद ने ग्राम पंचायत सचिवालय भवन का उद्घाटन किया। पूरे ग्राम पंचायत भवन को दुल्हन की तरह सजाया गया था। इस दौरान काफ़ी भारी संख्या में भीड़ भी मौजूद रही। वहीं ग्राम पंचायत सचिवालय भवन का उद्घाटन सांसद ने फ़ीता काटकर किया। उद्घाटन के दौरान सांसद अरुण गोविल ने ग्राम पंचायत सचिवालय भवन में एक वृक्ष भी लगाया।

कार्यक्रम के दौरान ग्राम पंचायत सचिवालय में लगे अलग अलग विभाग के स्टॉलों का भी सांसद अरुण गोविल ने निरीक्षण किया। ग्राम पंचायत सचिवालय में पशुपालन विभाग, कृषि विभाग ,जल जीवन विभाग, स्वास्थ्य विभाग ,शिक्षा विभाग, विद्युत उपभोक्ता सेवा शिविर ,राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ,आदि विभागों के स्टॉल लगाए गए थे और कार्यक्रम में आए लोगों को सभी विभागों के बारे मे जानकारी दी गई।

वहीं प्राथमिक विद्यालय में विद्यालय के बच्चों के द्वारा एक विज्ञान लैब भी बनायी गई जिसका उद्घाटन भी सांसद अरुण गोविल ने किया। विज्ञान लैब के अंदर बच्चों ने अलग अलग प्रकार की सामग्री बनायी हैं। कार्यक्रम के दौरान काफ़ी लोगों को सांसद अरुण गोविल के द्वारा प्रमाण पत्र भी दिये गए और उनका सम्मान किया और पेरिस ओलंपिक में पदक हासिल करने वाली अम्हैडा आदिपुर निवासी प्रीति पाल के पिता को भी सांसद अरुण गोविल ने सम्मानित किया। वहीं ग्राम प्रधान अम्हैडा आदिपुर रिचा सिंह को भी सांसद ने सम्मानित किया और उनकी सराहना की कि उन्होंने इतना अच्छा कार्यक्रम अपने गाँव में किया है।

सांसद ने अपने संबोधन में बोलते हुए यह भी कहा कि यहाँ आकर मुझे ऐसा लग रहा है कि मैं किसी गाँव में नहीं बल्कि किसी शहर में मौजूद हूँ क्योंकि ये कार्यक्रम बहुत ही भव्य रूप से किया गया था। कार्यक्रम के दौरान सीडीओ नुपूर गोयल ,सीएमओ डीपीआरओ,एडीओ और भाजपा नेता अजीत चौधरी ,पूर्व ब्लॉक प्रमुख देवेंदर गुज़र ,विनोद गौड़ किठौर विधानसभा सांसद प्रतिनिधि रोबिन गुजर , विमला जाटव ,आदि लोग मौजूद रहे।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

बंगाल चुनाव: मतदान के बीच भवानीपुर में बवाल, शुभेंदु अधिकारी को घेरा, पुलिस का लाठीचार्ज

जनवाणी ब्यूरो | कोलकाता: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे...

UP News: PM Modi ने गंगा एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन, यूपी को मिला High-Speed कनेक्टिविटी का तोहफा

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश...

UP Weather Update: भीषण गर्मी से जनजीवन बेहाल, रात में भी नहीं मिल रही राहत

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: जिले में पड़ रही भीषण गर्मी...
spot_imgspot_img