Sunday, March 29, 2026
- Advertisement -

Entertainment News: नरेंद्र मोदी ने ली रजनीकांत के स्वास्थ्य की जानकारी, अभिनेता की पत्नी से की फोन पर बात

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। बीते सोमवार अभिनेता रजनीकांत को गंभीर पेट दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल ले जाया गया था। इस खबर के पता चलने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज बुधवार को रजनीकांत के स्वास्थ्य की जानकारी ली। उन्होंने अभिनेता की पत्नी लता से फोन पर बात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। साथ ही उनके जल्दी ठीक होने की कामना की।

नरेन्द्र मोदी ने रजनीकांत की पत्नी लता से की फोन पर बात

इस बात की जानकारी तमिलनाडु भाजपा प्रमुख के अन्नामलाई ने सोशल मीडिया के जरिए दी है। उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट के जरिए कहा कि पीएम मोदी ने रजनीकांत के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी लेने के लिए आज लता रजनीकांत से बात की। उन्होंने इस पोस्ट में जानकारी दी कि प्रधानमंत्री को सर्जरी के बाद रजनीकांत के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी दी गई और पीएम ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

रजनीकांत अस्पताल में हैं भर्ती

अभिनेता वर्तमान में चेन्नई के एक निजी अस्पताल में अपने हृदय की मुख्य रक्त वाहिका में समस्या के बाद से भर्ती हैं। रजनीकांत को कुछ दिनों में अस्पताल से छुट्टी मिलने की उम्मीद है। वर्क फ्रंट की बात करें तो रजनीकांत की फिल्म वेट्टैयन जल्द ही रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में उनके साथ अमिताभ बच्चन और फहद फाजिल, राणा दग्गुबाती, मंजू वारियर, रितिका सिंह, रोहिणी, दुशरा विजयन, राव रमेश और रमेश थिलक जैसे कलाकार भी नजर आएंगे।

इस दिन आएगी वेट्टैयन

वेट्टैयन को 10 अक्तूबर 2024 को रिलीज करने की तैयारी है। इस फिल्म के अलावा रजनीकांत के पास कुली नाम की फिल्म भी है, जिसका निर्देशन सुपरहिट डायरेक्टर लोकेश कनगराज कर रहे हैं। हाल ही में इस फिल्म के सभी स्टारकास्ट का एलान किया गया था।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Kerala Elections: पीएम मोदी ने केरल में किया शंखनाद, पलक्कड़ रैली के बाद त्रिशूर रोड शो की तैयारी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज, रविवार...

भविष्य की सुपरस्टार हैं आयशा खान

एक्ट्रेस आयशा खान ने साल 2025 में फिल्म 'जाट'...
spot_imgspot_img