- तडीपार गिरफ्तार, राजस्थान के अलवर समेत कई थानों में दर्ज हैं दर्जन भर मुकदमे
जनवाणी संवाददाता |
जानी: जिले मे मंगलवार सुबह पुलिस व गैंगस्टर एक्ट में फरार चल रहे बदमाश अरशद से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में अरशद के पैर में गोली लगी। उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। मंगलवार सुबह करीब पांच बजे थाना जानी नहर पुल के पास टीकरी जाने वाले रास्ते पर चेकिंग कर रही थी। तभी बाइक से सवार एक शख्स आता हुआ दिखा। वह पुलिस को देखते ही गाड़ी मोड़कर भागने लगा।
पुलिस को शक होने पर उसका पीछा किया तो बागपत-मेरठ रोड से लगभग 250 मीटर दूर उसकी बाइक फिसल गई और वह भागने लगा। पुलिस टीम ने रोकने की आवाज दी तो उसने पुलिस द्वारा रोकने पर उसने फायर झोंक दिया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की, जिसमें उसके पैर में गोली लगी है। घायल बदमाश की पहचान अरशद पुत्र इस्तकार उर्फ कारो निवासी जानी कला के रूप में हुई है। उसकी अरसे से तलाश की जा रही थी। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया है।
गैंगस्टर एक्ट में फरार चल रहे अरशद के पास एक 315 बोर का एक तमंचा, एक जिंदा कारतूस व बाइक बरामद हुई है। आरोपी पर मेरठ में 12 मुकदमे दर्ज हैं। उसके पास से तमंचा भी बरामद हुआ है। इसके अलावा जानी पुलिस ने एक तडीपार अपराधी अखिल पुत्र राजीव उर्फ पिंटू निवासी जानी खुर्द थाना न्यायालय के आदेश की अवहेलना करते हुए जनपद की सीमा के अन्दर ग्राम टीकरी जाने वाले रास्ते पर एक अदद तमंचा 315 बोर व एक जिन्दा कारतूस 315 बोर के साथ गिरफ्तार किया गया।
गोकशी का शातिर और माहिर बदमाश है गैंगस्टर अरशद
मंगलवार देर रात पुलिस मुठभेड़ में घायल बदमाश अरशद बेहद ही शातिर किस्म का अपराधी है। बदमाश अरशद गोकशी इतना माहिर माना जाता है कि टीम के साथ दर्जनों गोवंशी की हत्या मिनट में ही कर साक्ष्य मिटा कर पुलिस को चकमा देता था। गत दो वर्ष पूर्व तत्कालीन थाना प्रभारी संजय वर्मा के समय में जानी कला के जंगल में दो दर्जन गोवंशी व गायों की हत्या इसी अरशद गैंग ने ही की थी।
बदमाशों ने होमगार्ड के दो भतीजों को मारी गोली
सरूरपुर: सोमवार रात गोटका गांव में मोबाइल टावर पर लोड करके भाग रहे ग्रामीण और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान दो ग्रामीणों को गोली व पथराव की घटना में तीन लोग घायल हो गए। गोली लगने से गंभीर घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, बदमाशों को कोई सुराग नहीं लग पाया है। गोटका गांव में बाहरी छोर पर गणेश ठाकुर के यहां इंडस कंपनी का मोबाइल टावर लगा हुआ है। टावर के देखरेख करने वाले हंसराज ने बताया कि रात करीब एक बजे मोबाइल टावर का गेट खुलने का मैसेज उनके मोबाइल पर आया।
इसके बाद उन्होंने कॉल करके गांव में सुखबीर सिंह को उक्त मामले की जानकारी दी। बताई जाएगी घटना के तुरंत बाद सुखबीर सिंह बाइक पर सवार होकर मौके पर पहुंचे,तो मोबाइल टावर की जाली उखड़ी हुई थी। जिसे लेकर वह बाहर निकाल कर हंसराज को सूचना देने लगा। इस दौरान बदमाशों ने उसे पर र्इंट पत्थर फेंक कर हमला कर दिया और उसे बंधक बनाकर करने की कोशिश की। इस दौरान सूचना पाकर मौके पर एक बाइक पर सवार होकर आदित्य, गौरव व भूरा पुत्र अनिल भी मौके पर पहुंच गए।
जबकि बदमाश एक हरियाणा नंबर की इको कार में मोबाइल से बैटरी लूटकर जाने लगा। रास्ते में बाइक पर पहुंचे तीनों भाई और बदमाशों का आमना-सामना हो गया। बदमाशों ने खुद को घिरता देख कई फायर झोंक दिए। जिसमें से गौरव को कई छर्रे लगे। जबकि उसके भाई आदित्य के हाथ में गोली लग गई। जबकि भूरा बाल-बाल बच गया। दोनों घायल भाई मेरठ में तैनात होमगार्ड शिवकुमार के भतीजे हैं। वहीं, पुलिस ने पीड़ित के तहरीर पर बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
पुलिस में भी मुठभेड़ के बाद लूटपाट की घटना को लेकर हड़कंप मचा हुआ है और मामले की जांच प्रकार करके बदमाशों के धरपकड़ के लिए पुलिस लगी हुई है। सीओ सरधना संजय जायसवाल ने बताया कि लूटपाट की घटना के बाद तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और बदमाशों की जांच पड़ताल की जा रही है।

