Wednesday, April 1, 2026
- Advertisement -

Meerut News: नगर पंचायत की लापरवाही से डेढ़ वर्षीय बालक की नाले में गिरने से हुई मौत

जनवाणी संवाददाता |

जानी खुर्द: शनिवार की देर शाम कस्बा सिवाल खास में एक डेढ़ वर्षीय मासूम की नाले के मेनहोल में गिरने के कारण डूबने से मौत हो गई। मासूम की मौत को कस्बा वासी नगर पंचायत की लापरवाही से जोड़कर चल रहे हैं।कस्बा वासियों ने कस्बे में नाले के खुले पड़े मेनहोल को ढकने की कई बार गुहार लगाई लेकिन नगर पंचायत के चेयरमेन व अधिशासी अधिकारी ने कोई सुनवाई नहीं की हैं।

शनिवार की देर शाम को कस्बा निवासी फिरोज अहमद का डेढ़ वर्षीय पुत्र दानियाल घर के बहार खेल रहा था।मासूम खेलता खेलता नाले पर पहुच गया और खुले नाले के मेनहोल में जा गिरा।मासूम के नाले में गिरने की सूचना पर परिजन व पड़ोस में रहने वाले मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद बालक को नाले से निकालकर डाक्टर के पास ले गए।डाक्टर ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया तो परिवार में कोहराम मच गया।घटना की जानकारी पर बड़ी संख्या में कस्बा वासी मौके पर पहुंचे और कस्बे के खुले मौत के मेनहोल के लिए नगर पंचायत अध्यक्ष व अधिशाषी अधिकारी पूजा सिंह को दोषी बताया।कस्बा वासियों ने घटना के लिए दोषियों के खिलाफ कार्यवाही की भी मांग की हैं।वहीं गमगीन माहौल में मासूम को सुपुर्द खाक कर दिया गया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

डीपफेक पूरी तरह नकारात्मक नहीं

हम उस युग में रह रहे हैं जिसे विशेषज्ञ...

बुनियादी शिक्षा को खोना सही नहीं

वी गर्ग विद्यार्थियों को अपनी रुचियों के अनुसार आगे बढ़ने...

लड़कियों को शिक्षित करने का महत्व

डॉ विजय गर्ग शिक्षा केवल एक मौलिक अधिकार नहीं...

कुछ तो लोग कहेंगे, लोगों का काम है कहना

एक सप्ताह बाद गुड़की घर पर आया। मैंने पूछा,...

अर्थव्यवस्था के लिए बढ़ सकतीं हैं मुश्किलें

अगर अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच संघर्ष चलता...
spot_imgspot_img