Saturday, March 28, 2026
- Advertisement -

25 साल में पहले बार नहीं सजेगा सेंट्रल मार्केट का बाजार

  • व्यापारियों की आपसी फूट से बूझी सेंट्रल मार्केट के मेले की रौनक
  • दो गुटों में बंटे हुए हैं शास्त्री नगर सेंट्रल मार्केट के 700 व्यापारी

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: शास्त्री नगर सेंट्रल मार्केट के व्यापारियों की आपसी गुट बाजी से दीपावली व धनतेरस पर शास्त्री नगर सेंट्रल मार्केट नहीं सजाया जाएगा। सेंट्रल मार्केट व्यापार संघ कार्यकारी अध्यक्ष किशोर वाधवा का कहना है कि इस बार शास्त्री नगर सेक्टर छह चौराहा पुलिस चौकी सेंट्रल मार्केट से नीशू ट्रेवेल्स सेक्टर दो तक बाजार को सजाया नहीं जाएगा, लेकिन व्यापारी अपनी दुकान के सामने लाइटिंग की व्यवस्था करेंगे। वहीं, दूसरे गुट के मेन सेंट्रल मार्केट अध्यक्ष जितेंद्र अग्रवाल का कहना है कि सेक्टर-2 सुमित नर्सिंग होम के पास से गुप्ता कॉम्प्लेक्स तक मार्केट को रंग बिरंगी लाइटों व फूलों से सजाया जाएगा।

शास्त्री नगर सेंट्रल मार्केट में 700 से ज्यादा दुकानें, शोरूम व आफिस है। बाजार में व्यापारी दो गुटों में बंटा हुआ है। सेक्टर छह चौराहा नौचंदी पुलिस चौकी से लेकर नीशू ट्रेवेल्स सेक्टर दो तक किशोर वाधवा सेंट्रल मार्केट व्यापार संघ के कार्यकारी अध्यक्ष है। इस व्यापार संघ में करीब 400 के करीब मेंबर है। इसके साथ सेक्टर दो सेंट्रल मार्केट से गुप्ता कॉम्प्लेक्स तक कैलाश डेरी संचालक जितेंद्र अग्रवाल मेन सेंट्रल मार्केट व्यापार संघ के अध्यक्ष है। इस व्यापार संघ में करीब साढ़े तीन सौ के करीब सदस्य है।

सेंट्रल मार्केट व्यापार संघ के कार्यकारी अध्यक्ष किशोर वाधवा का कहना है कि इस बार दीपावली पर्व को लेकर लगने वाले मेला सेंट्रल मार्केट के बाजार नहीं सजाया जाएगा। मेन सेंट्रल मार्केट अध्यक्ष जितेंद्र अग्रवाल का कहना है कि उनके क्षेत्र में दीपावली मेले का आयोजन किया जाएगा। यह मेला सुमित नर्सिंग होम के पास से सेक्टर दो शास्त्री नगर से गुप्ता कॉम्म्लेक्स तक लगाया जाएगा।

28 अक्टूबर को होगा ट्रायल

जितेंद्र अग्रवाल का कहना है कि 28 अक्टूबर को मेले का ट्रायल किया जाएगा। इसके साथ 29 अक्टूबर को मेले का उद्घाटन किया जाएगा। इसके साथ यह मेला 30, 31 और 1 नवंबर तक चलेगा।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

भविष्य की सुपरस्टार हैं आयशा खान

एक्ट्रेस आयशा खान ने साल 2025 में फिल्म 'जाट'...

सेल्फ ऑब्सेशन के लिए जानी जाती हैं उर्वशी रौतेला

बॉलीवुड से लेकर इंटरनेशनल फैशन और ग्लैमर इंडस्ट्री तक...

मनोरंजन की गिरावट और मौन सेंसर बोर्ड

अजय जैन 'विकल्प' 'कृत्रिम बुद्धिमत्ता' के दौर में इन दिनों...

फरेब लाल का एआई और ठगी गई जनता

रामपुर गांव के आधुनिकतावादी 'फरेब लाल' ने जब इस...

भविष्य की रोशनी का वैश्विक संकल्प

प्रकृति और मनुष्य का रिश्ता आदिकाल से एक अटूट...
spot_imgspot_img