- शहर के अमीर घरों के बिगड़ैलों का लगा था जमघट, मची भगदड़
जनवाणी संवाददाता |
मेरठ: गढ़ रोड स्थित होटल हारमनी पर एसपी सिटी का छापा पड़ा तो वहां भगदड़ मच गयी। शहर के तमाम अमीर परिवारों के बिगड़ैल वहां जश्न मनाते नजर आए। पुलिस का छापा जिस वक्त उस वक्त होटल में बाहर से बुलायी गयी बार बाला जिस्म की नुमाइश कर रही थीं। जाम छलकाए जा रहे थे। गोवा के किसी कैसिनो की तर्ज पर बड़ी रकम का जुआ चल रहा था। दरअसल, छापे की कार्रवाई एसएसपी के आदेश पर की गई। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह के अलावा एक एएसपी व तीन सीओ तथा भारी पुलिस फोर्स इसमें शामिल थी। जैसे ही पुलिस की दबिश पड़ी होटल हारमनी में भगदड़ मच गयी।
दरअसल इस होटल से भाजपा के कई बडेÞ नेताओं का नाम भी जुड़ा हुआ है। यहां जो भी पहुंचता है उसको पुलिस के छापे सरीखी कार्रवाई का कोई खौफ नहीं होता, लेकिन सोमवार को पुलिस ने लोगों की यह गलत फैमी दूर कर दी। जिस वक्त छापा पड़ा वहां बार बालाओं के साथ कुछ डांस कर रहे थे तो कुछ के हाथों में जाम छलक रहे थे। कुछ अपनी किस्मत आजमाने के लिए दांव लगा रहे थे। पुलिस वालों को देखते ही लोगों का नशा उतर गया और वहां से कूदकर भागने लगे। चेहरा छिपाने का प्रयास करने लगे, लेकिन पुलिस पूरी तैयारी से छापा मारने के लिए पहुंची थी। बताया गया है कि कुछ तो नशे में इतनी ज्यादा बुरी तरह से धुत थे कि खडेÞ भी नहीं हो पा रहे थे।
कुछ ने अपने ऊंची पहुंच का रौब गालिब करने का प्रयास किया, लेकिन उनके इस जोश को मौके पर ही ठंडा कर दिया गया। पुलिस ने ना केवल यहां छापा मारा बल्कि जितने भी लोग यहां मिले उन सभी के मोबाइल नंबर नोट किए। घर का पता नोट किया। हालांकि इतनी रियायत दी गयी कि अभी किसी को हिरासत में नहीं लिया गया। एसपी सिटी ने बुलाया कि इनको कल पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा। हारमनी पर छापे की कार्रवाई से हड़कंप मचा रहा।
स्कूल के वॉशरूम में वीडियो बनाकर किशोरी से दरिंदगी
मेरठ: भावनपुर क्षेत्र से एक सनसनीखेज वारदात सामने आयी है। सोमवार को पुलिस कार्यालय पहुंची पीड़िता ने एक युवक पर स्कूल के वॉशरूम में उसकी वीडियो बनाकर दुष्कर्म व दिल्ली के होटल में सामुहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। इस घटना के सामने आने से हड़कंप मचा हुआ है। भावनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली नाबालिग किशोरी का दो साल पहले स्कूल के वाशरूम में वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया।
दो नाबालिग व दो बालिग चार आरोपियों ने पीड़िता को नशीला पदार्थ खिलाकर दिल्ली के होटल में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। सोमवार को पीड़िता ने परिजनों के साथ थाने पर तहरीर दी। पुलिस ने जांचकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वर्ष 2022 में वह 10वीं कक्षा में पढ़ती थी। एक दिन स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र ने वाशरूम में उसकी वीडियो बना ली। इसके बाद आरोपी वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगा।
आरोपी से परेशान होकर छात्रा ने पढ़ाई छोड़ दी। दो साल से आरोपी पीड़िता से दुष्कर्म कर रहा है। नौ अक्तूबर को आरोपी बाइक लेकर आधी रात को किशोरी के घर पहुंचा और कॉल करके उसे बाहर बुला लिया। आरोपी ने उसे कुछ खाने के लिए दिया। इसके बाद उसे दिल्ली के होटल में होश आया। आरोप है कि आरोपी और उसके तीन दोस्तों ने उससे सामूहिक दुष्कर्म किया। एसपी देहात डा. राकेश मिश्रा का कहना है कि इस मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
एयरटेल इंजीनियर का हत्यारा सुनील फौजी गिरफ्तार
मेरठ: मेडिकल थाना क्षेत्र के गढ़ रोड पर एयरटेल इंजीनियर शैंकी त्यागी की हत्या की वारदात में शामिल सुनील फौजी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि अभियुक्त सुनील कुमार उर्फ फौजी पुत्र राजेन्द्र मूल निवासी ग्राम पोस्ट धनौरा (टीकरी) थाना दोघट ने अपने साथियों के साथ मिलकर विमल त्यागी उर्फ शैंकी पुत्र प्रमोद त्यागी निवासी 180/2 जागृति विहार की 14 अक्तूबर हत्या कर दी थी। हत्या का मुकदमा प्रमोद पुत्र बालकराम ने दर्ज कराया था। अभियुक्त सुनील कुमार उर्फ फौजी पर 25 हजार का इनाम घोषित किया गया था। सोमवार को मुखबिर की सूचना पर वांछित सुनील को चौबारा रेस्टोरेन्ट कंकरखेड़ा बाइपास के पास से गिरफ्तार किया गया।
पुलिस आफिस में हाथ की नस काटने का प्रयास, हंगामा
मेरठ: पुलिस आफिस पर सोमवार को एसएसपी से मिलने पहुंची एक महिला ने हंगामा खड़ा कर दिया। उसने अपने हाथ की नसें काटने का प्रयास किया। उसकी हरकत पर वहां मुस्तैद महिला कर्मियो की नजर पड़ गई। उसको पकड़ कर मशक्कत के बादर उससे चाकू छीन लिया। वहीं, दूसरी ओर पीड़िता रेनू निवासी नौचंदी ने बताया कि पुलिस ने झूठे मुकदमे में फंसा कर उसको जेल भेज दिया थ्रा। आरोपियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर वह लखनऊ में सीएम आफिस पर भी धरना दे चुकी है। पुलिस प्रशासन के तमाम अफसरों से गुहार लगा चुकी है, लेकिन दुख की बात है कि उसको आज तक इंसाफ नहीं मिल सका। अब उसके पास अपना जीवन खत्म करने के अलवा कोई दूसरा रास्ता नहीं बचा है।

