जनवाणी संवाददाता |
बिजनौर: वीरा कॉलेज में उप्र सरकार द्वारा आयोजित टेबलेट वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमे बीटेक एवं एमबीए के सत्र 2023-24 मे अध्ययनरत युवाओं के तकनीकी सशक्तिकरण हेतु 237 छात्र छात्राओं को टैबलेट वितरित किए गए।
सर्वप्रथम मुख्य अतिथि इन्दिरा सिंह चेयरपर्सन नगरपालिका बिजनौर विशिष्ट अतिथि व संस्था निदेशक प्रो. अमित कुमार बंसल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित करके टेबलेट वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
अधिक जानकारी के लिए दैनिक जनवाणी पढ़ें

