जनवाणी संवाददाता |
बिजनौर: पानीपत खटीमा मार्ग शादीपुर के निकट प्रस्तावित टोल प्लाजा को लेकर भारतीय किसान यूनियन चढ़ूनी की एक बैठक गांव शाहपुर सैदू में संपन्न हुई। बैठक मेें बिलाई मिल द्वारा गन्ने का बकाया भुगतान आवारा गौवंश से खेती में नुकसान, जिले में गुलदार की समस्या आदि मुद्दों पर चर्चा हुई।
बैठक को संबोधित करते हुए संगठन के युवा प्रदेश अध्यक्ष विकास चौधरी ने कहा कि शादीपुर के निकट प्रस्तावित टोल प्लाजा गाइडलाइन के अनुसार नहीं लगाया जा रहा है। विकास चौधरी ने कहा कि इस मामले को लेकर पहले कई बार प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन दिए जा चुके हैं।
अधिक जानकारी के लिए दैनिक जनवाणी पढ़ें।

