Wednesday, March 18, 2026
- Advertisement -

Amitabh Bachchan: अभिषेक की नई फिल्म आई वांट टू टॉक के ट्रेलर रिलीज से पहले अमिताभ बच्चन ने किए सिद्धिविनायक मंदिर में दर्शन

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। अमिताभ बच्चन बॉलीवुड के जाने माने अभिनेता में एक है। बीते सोमवार को अभिनेता ने मुंबई में सिद्धिविनायक मंदिर और साथ ही श्री बाबुलनाथ मंदिर में दर्शन किए। अमिताभ बच्चन ने अपने टम्बलर ब्लॉग पर बताया कि उन्होंने बीते सोमवार को इन मंदिरों में रहने वाले देवताओं की पूजा अराधना करके अपना दिन व्यतीत किया है।

खबरों के अनुसार, अमिताभ बच्चन ने इन आध्यात्मिक स्थलों की यात्रा अपने बेटे और बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन द्वारा अपनी नई फिल्म, आई वांट टू टॉक का पहला ट्रेलर जारी करने से एक दिन पहले किए। अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग पर लिखा, “धार्मिक दिव्यता, प्रार्थना और सर्वशक्तिमान का आशीर्वाद पाने से भरा दिन। सिद्धिविनायक के मंदिरों के दर्शन.. बाबुलनाथ और उसके बाद अपनेपन की असीम भावना.. आस्था.. हमेशा शांति और प्रेम बना रहे।” यह साफ नहीं हो पाया है कि अमिताभ के साथ बच्चन परिवार का कोई अन्य सदस्य भी था या नहीं।

इस बीच, अमिताभ अभिषेक की फिल्म आई वांट टू टॉक की पहली झलक ऑनलाइन जारी होने के बाद से ही उनके सबसे बड़े चीयरलीडर रहे हैं। कौन बनेगा करोड़पति के होस्ट के रूप में अपनी व्यस्त दिनचर्या चे चलते बिग बी ने फिल्म से अभिषेत के लुक के रिलीज होने पर उनकी बहुत तारीफ की थी। उन्होंने एक्स पर फिल्म का टीजर साझा करते हुए लिखा, “ओह वाह! बढ़िया अभिषेक.. इस प्यार को देखने के लिए बहुत उत्सुक हूं।”

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आई वांट टू टॉक का ट्रेलर मंगलवार, 5 नवंबर को रिलीज हो सकता है। ट्रेलर के सुबह 11 बजे रिलीज होने की संभावना है

आई वांट टू टॉक’ अभिषेक की शूजित सरकार के साथ पहली फिल्म है। पोस्टर से पता चला है कि अभिषेक फिल्म में एक मोटी तोंद के साथ नजर आएंगे। पोस्टर में उनके पेट पर टांके लगे हुए दिखाई दे रहे हैं, जिससे ऐसा लग रहा है कि फिल्म में उनका किरदार सर्जरी से गुजर रहा है। अभिषेक के अलावा फिल्म में बनिता संधू और जॉनी लीवर भी हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: पुलिस मुठभेड़ में लूट के आरोपी दो बदमाश घायल अवस्था में गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए...

Saharanpur News: सहारनपुर में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में मौसम का मिजाज बदलने...

Iran- Israel: इस्राइली हमले में ईरान को बड़ा झटका, लारीजानी और सुलेमानी की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: ईरान ने मंगलवार देर रात...

Fire In Indore: इंदौर में दर्दनाक हादसा, घर में लगी भीषण आग, सात लोगों की जलकर मौत

जनवाणी ब्यूरो। नई दिल्ली: इंदौर के ब्रजेश्वरी एनेक्स इलाके में...
spot_imgspot_img