Saturday, May 9, 2026
- Advertisement -

यूपी उपचुनाव के दौरान हंगामा, मीरापुर में पुलिस पर जमकर पथराव

जनवाणी संवाददाता |

नई दिल्ली: पांच राज्यों- उत्तर प्रदेश, पंजाब, केरल और उत्तराखंड की 15 विधानसभा सीटों पर हो रहे उपचुनाव के लिए आज मतदान चल रहा है। इन 15 सीटों में 13 सीटें ऐसी हैं, जो विधायकों के सांसद बन जाने के बाद खाली हुई थीं। इसके अलावा एक सीट पर निधन और एक सीट नेता के जेल जाने के बाद खाली हुई है।

पांच राज्य इन की 15 सीटों में से 9 सीटें उत्तर प्रदेश की हैं, जहां पर हो रहा चुनाव 2027 का सेमीफाइनल माना जा रहा है। इसके अलावा उत्तराखंड की 1, पंजाब की 4, केरल की 1 सीट और महाराष्ट्र की 1 लोकसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव के लिए वोटिंग जारी है। हालांकि, उपचुनाव के नतीजों का संबंधित विधानसभाओं पर कोई सीधा असर नहीं पड़ेगा।

मीरापुर में पथराव के बाद पुलिस ने लोगों को दौड़ाया

मुजफ्फरनगर के मीरापुर उपचुनाव में मतदान के दौरान हंगामे की खबर है। ककरौली में भीड़ ने पुलिस पर पथराव किया है, पुलिस ने हंगामा कर रही भीड़ को दौड़ाया, भारी पुलिस बल के साथ एसएसपी भी मौके पर मौजूद हैं। खबर के अनुसार मुस्लिम समाज के लोग बड़ी संख्या में मतदान करने के लिए निकले थे लेकिन, भीड़ अधिक होने के कारण पुलिस ने व्यवस्था बनाने को लेकर जब उनसे कहा तो उन लोगों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। इसके बाद पुलिस ने हल्का प्रयोग कर पब्लिक को मौके से दौड़ा दिया।

बुर्के में वोट डालने में नहीं हुई कोई दिक्कत: मुस्लिम वोटर

प्रयागराज के फूलपुर में वोट डालने पहुंचीं महिला मुस्लिम वोटर्स ने कहा कि ये हमारी जिम्मेदारी है। महिला ने बताया कि बुर्के में वोट डालने पर कोई दिक्कत नहीं हुई, कोई पुलिस की चेकिंग नहीं हुई। पुलिस प्रशासन ने सपोर्ट किया वे हमारे साथ हैं। हमें किसी प्रकार से आधार कार्ड और अन्य दस्तावेज पुलिस द्वारा नहीं मांगा गया।

कई लोगों के ID कार्ड फाड़े गए: सपा प्रत्याशी

सपा के सीसामऊ से प्रत्याशी नसीम सोलंकी ने कहा कि मतदाताओं को मत का प्रयोग करने से रोका जा रहा है, कई लोगों के आईडी कार्ड फाड़ दिए गए हैं और जगह-जगह कोशिश की जा रही है कि मतदान न हो पाए। चुनाव आयोग के आदेश के बाद भी पुलिस आईडी कार्ड चेक कर परेशान कर रही है। नसीम सोलंकी ने कहा कि महिलाओं ने आरोप लगाया कि पुलिस वाले गालियां बक रहे हैं और बाहर निकलने से मना कर रहे हैं।

सपा प्रत्याशी और पुलिस के बीच बहस

मुरादाबाद के कुंदरकी सीट पर सपा प्रत्याशी हाजी रिजवान और पुलिस के बीच गरमागरम बहस हुई है। इससे जुड़ा वीडियो वायरल हो रहा है। ये वीडियो कुंदरकी विधानसभा में भीकनपुर गांव का बताया जा रहा है। वायरल वीडियो मे सपा प्रत्याशी और उनके समर्थक पुलिस द्वारा चेकिंग करके अंदर जाने को लेकर बहस कर रहे हैं।

समाजवादी पार्टी ने इस पर कड़ी आपत्ति जताई है। सपा ने ट्वीट कर कहा है कि चुनाव आयोग की गाइडलाइंस के खिलाफ जाकर, अवहेलना करके यूपी की योगी जी की पुलिस नियम विरुद्ध चुनाव में वोट डालने से मतदाताओं को रोक रही है, इस भाजपाई/प्रशासनिक गुंडागर्दी के खिलाफ जनता जनविद्रोह कर देगी।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Meerut News: बहनोई ने महिला पर किया चाकू से हमला, लोगों ने पकड़कर पीटा

जनवाणी ब्यूरो | सरधना: थाना क्षेत्र के ईदगाह रोड स्थित...

राजनीति में अंतर्निहित आर्थिक संभावना

अच्छे से अच्छा खान-पान, अच्छे से अच्छा सहन-सहन और...

प्राथमिकताएं बदलते जनादेश

बंगाल, तमिलनाडु, असम, केरल और पुडुचेरी से सामने आए...

लहूलुहान हुआ लोकतंत्र

पश्चिम बंगाल की जनता ने भाजपा को प्रचंड बहुमत...
spot_imgspot_img