Friday, May 22, 2026
- Advertisement -

IPL 2025: …इस बार तीन गुना ज्यादा पाकर पंत ने बनाया रिकॉर्ड, देखें पूरी सूची

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन जारी है। नीलामी के पहले दिन ऋषभ पंत आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए। पंत को लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने 27 करोड़ रुपये में खरीदा। पंत ने श्रेयस अय्यर का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्हें इसी ऑक्शन में पंजाब किंग्स (PBKS) ने 26.75 करोड़ रुपये में खरीदा था।

वेंकटेश अय्यर को 23.75 करोड़ में कोलकाता नाइट राइडर्स ने अपने नाम किया और वह आईपीएल इतिहास के तीसरे सबसे महंगे भारतीय खिलाड़ी बन गए। सोमवार को नीलामी के दूसरे दिन फाफ डु प्लेसिस, ग्लेन फिलिप्स, सैम करन, केन विलियम्सन, क्रुणाल पांड्या, वॉशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, लोकी फर्ग्युसन, टिम डेविड, विल जैक्स, नवीन उल हक, स्टीव स्मिथ, नीतीश राणा और अजिंक्य रहाणे जैसे बड़े स्टार नीलामी में उतरेंगे।

आईपीएल 2008 से खेला जा रहा है। पहले सीजन नीलामी में महेंद्र सिंह धोनी सबसे महंगे खिलाड़ी रहे थे और इसके बाद टीम ने कभी उन्हें रिलीज नहीं किया। 2016 और 2017 में टीम के सस्पेंड होने पर ही सिर्फ वह दूसरी फ्रेंचाइजी से खेले थे। वहीं, मेगा नीलामी 2011 में भी हुई थी। इसे हर तीन साल पर आधिकारिक तौर पर शेड्यूल किया गया था। 2011 के बाद 2014, 2018 और 2022 में मेगा नीलामी हुई थी। 2011 की मेगा नीलामी में गौतम गंभीर सबसे महंगे खिलाड़ी रहे थे। उन्हें कोलकाता नाइट राइडर्स ने 14.9 करोड़ रुपये में खरीदा था।

05 10

वहीं, 2014 की मेगा नीलामी में युवराज सिंह सबसे महंगे खिलाड़ी रहे थे। उन्हें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 14 करोड़ रुपये में खरीदा था। 2018 में बेन स्टोक्स सबसे महंगे रहे थे। उन्हें राजस्थान रॉयल्स ने 12.5 करोड़ रुपये में साइन किया था। 2022 की मेगा नीलामी में ईशान किशन सबसे महंगे रहे थे।

उन्हें मुंबई इंडियंस ने 15.25 करोड़ रुपये में खरीदा था। अब पंत सबसे महंगे रहे हैं और 27 करोड़ रुपये में लखनऊ ने उन्हें साइन किया। धोनी की कीमत से अभी की कीमत का अंदाजा लगाया जाए तो सबसे महंगे खिलाड़ी की कीमत में करीब तीन गुना बढ़ोतरी हुई है।

बाकी वर्षों की नीलामी यानी मिनी नीलामी की बात करें तो 2009 में केविन पीटरसन और एंड्रयू फ्लिंटॉफ, 2010 में शेन बॉन्ड और कीरोन पोलार्ड सबसे महंगे खिलाड़ी रहे थे। 2012 में रवींद्र जडेजा तो 2013 में ग्लेन मैक्सवेल सबसे महंगे खिलाड़ी रहे थे। 2014 के बाद 2015 में भी युवी ने नीलामी में जलवा बिखेरा था और दिल्ली डेयरडेविल्य ने उन्हें 16 करोड़ रुपये में खरीदा था।

2018 से पहले 2017 में भी स्टोक्स ही सबसे महंगे रहे थे। उन्हें 2017 में राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स ने 14.5 करोड़ रुपये में साइन किया था। 2019 में जयदेव उनादकट और वरुण चक्रवर्ती सबसे महंगे रहे थे, जबकि 2021 में क्रिस मॉरिस को राजस्थान ने 16.25 करोड़ रुपये में साइन किया था। 2020 सीजन में पैट कमिंस और 2023 में सैम करन सबसे महंगे खिलाड़ी रहे थे।

आईपीएल 2024 की मिनी नीलामी में कमिंस ने फिर से जलवा बिखेरा और 20.50 करोड़ रुपये में बिके। हालांकि, उनके रिकॉर्ड को कुछ ही देर बाद उसी नीलामी में उनके हमवतन मिचेल स्टार्क ने तोड़ा था और उन्हें 24.75 करोड़ रुपये में कोलकाता ने अपने नाम किया था। स्टार्क आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए थे। हालांकि, उनके रिकॉर्ड को इस साल मेगा ऑक्शन में पंत और श्रेयस अय्यर ने तोड़ दिया। श्रेयस को पंजाब किंग्स ने 26.75 करोड़ रुपये में साइन किया है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Lifestyle News: दैनिक जीवन की थकान भगाए, भद्रासन है सबसे आसान उपाय

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: आधुनिक जीवनशैली में लंबे समय...

सुरक्षा बलों को मिली बड़ी सफलता, 27 नक्सली ने किया आत्मसमर्पण, छह पर 5-5 लाख का इनाम

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: झारखंड में नक्सल उन्मूलन अभियान...

Share Market: भारतीय बाजार हरे निशान में खुला, सेंसेक्स मजबूत शुरुआत के साथ 75,500 के पार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: मजबूत वैश्विक संकेतों से भारतीय...
spot_imgspot_img