Thursday, May 21, 2026
- Advertisement -

सर्दी में भी हाइवे पर छाया अंधेरा

  • हाइवे पर लगी स्ट्रीट लाइटें अब भी कुछ स्थानों पर है पड़ी खराब
  • कोहरे में सड़कों पर नहीं दिखाई देते धूमिल संकेतक

जनवाणी संवाददाता |

मोदीपुरम: मोदीपुरम में एनएच-58 अंधेरे के आगोश में है। कई किलोमीटर के दायरे में 1, 2 लाइटों को छोड़ बाकी स्ट्रीट लाइट खराब पड़ी हैं। लाइट गुल होते ही दूर-दूर तक अंधेरा छा जाता है। सिर्फ वाहनों की लाइट ही हाइवे पर दिखाई देती है। जिस कारण हाईवे पर हादसो का डर राहगीरों को सता रहा है। सर्दी का मौसम शुरू हो चुका है। जिले में सुबह-शाम ठंडी हवा चलने से स्मॉग के साथ ही कोहरा के प्रभाव से हल्की राहत मिली, लेकिन आगामी दिनों में कोहरे में सड़क हादसों पर अंकुश लगाने के पूरे इंतजाम नजर नहीं आ रहे हैं।

कोहरे में यातायात नियंत्रित करने के लिए लगाए गए संकेतक के धूमिल होने से हादसों में इजाफा होने का भय बन सकता है। सर्दी में कोहरा छाने के बाद दृश्यता काफी कम हो जाती है। ऐसे में वाहनों की गति धीमी होगी। धूमिल संकेतक हादसे का सबब बनते हैं। कोहरे में सड़कों पर वाहन चालकों के लिए जितना सफेद पट्टी मददगार साबित होती है, उतना ही संकेतक भी सहायक का काम करते हैं। वहीं, जिलाभर में यातायात को सुचारु रखने के लिए लगाए गए संकेतकों की स्थिति ठीक नहीं है।

सड़कों के सुधार पर करोड़ों रुपये लगाने के बावजूद जिले में पूरे इंतजाम नदारद हैं। रात में हाइवे पर अंधेरा अब भी है। सर्दी का मौसम है और कोहरे का भी अच्छा खासा प्रभाव है। उसके बाद भी हाइवे की लाइटों के लिए कोई भी सजगता नहीं दिखाई जा रही है। एनएचएआई द्वारा टोलवे कंपनी को कोई दिशा निर्देश भी नहीं दिए जा रहे हैं। रात में हाइवे पर कुछ स्थान ऐसे हैं, जहां अंधेरा होता रहता है और लाइट्स अब भी खराब पड़ी हैं। आने वाले दिनों में अब भी कोहरा अच्छा खासा रहेगा। इसलिए रात में हाइवे पर लोग मौत के मुंह से गुजरेंगे।

इन जगहों पर खराब पड़ी हैं लाइटें

  • मोदीपुरम फ्लाईओवर के ऊपर
  • खिर्वा पुल के ऊपर, रोहटा फ्लाईओवर के ऊपर, बागपत फ्लाईओवर की सर्विस रोड की लाइट्स, दौराला की सर्विस रोड के नीचे की लाइट्स
  • कई बार हुए हादसे
  • लाइट्स की खराबी के कारण कई बार दर्दनाक हादसे हो चुके हैं। इससे लोगों की जान भी जा चुकी है। हर बार सिर्फ शिकायत होती है, लेकिन उस पर अमल नहीं होता है।
spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Lifestyle News: दैनिक जीवन की थकान भगाए, भद्रासन है सबसे आसान उपाय

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: आधुनिक जीवनशैली में लंबे समय...

सुरक्षा बलों को मिली बड़ी सफलता, 27 नक्सली ने किया आत्मसमर्पण, छह पर 5-5 लाख का इनाम

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: झारखंड में नक्सल उन्मूलन अभियान...

Share Market: भारतीय बाजार हरे निशान में खुला, सेंसेक्स मजबूत शुरुआत के साथ 75,500 के पार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: मजबूत वैश्विक संकेतों से भारतीय...
spot_imgspot_img