Tuesday, April 21, 2026
- Advertisement -

रील बनाने के चक्कर में सैकड़ों की जान डाली जोखिम में

  • हाइवे पर थार दौड़ाई चालकों की आंखों में धूल झोंकी, रील भी बनाई

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: सोशल मीडिया पर एक थार का वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें थार की छत पर मिट्टी रखी है, जो उड़ रही है और वहां से गुजरने वाले वाहनों के चालकों को मुसीबत में डाल रही है। इसके चलते हादसा हो सकता था। वीडियो के आधार पर पुलिस ने थार की तलाश शुरू कर दी है। इस पर मेरठ का ही नंबर नजर आ रहा है।

सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो गया है। वाहन चालकों की आंखों में धूल जाने से हादसा हो सकता था। पुलिस आरोपी थार चालक की तलाश कर रही है। सोशल मीडिया पर हाइवे पर दौड़ रही काले रंग की थार का वीडियो वायरल हो रहा है। मेरठ नंबर की ठाकुर का स्टिकर लगी थार की छत पर मिट्टी डालकर हाइवे पर तेज गति से दौड़ाया जा रहा है। मिट्टी उड़कर सड़क पर चलने वालों लोगों और अन्य वाहन चालकों की आंखों में भर गई।

इस तरह गाड़ी हाइवे पर दौड़ाने से बड़ा हादसा भी हो सकता था। पुलिस थार चलाने वाले की तलाश में लग गई है। वीडियो में नजर आ रहा है कि एक युवक किसी र्इंट-भट्ठे पर थार को खड़ा करके फावड़े से उसकी छत पर मिट्टी डाल रहा है। इसके बाद थार को हाइवे पर दौड़ाया गया। थार पर ठाकुर का स्टिकर लगा है। वीडियो में हाइवे पर थार से मिट्टी उड़ती साफ नजर आ रही है। इन्हें लेकर लोग कमेंट भी कर रहे हैं।

01 14

कह रहे हैं कि ऐसा करने से हादसा हो सकता है और जान भी जा सकती है। रील बनाने के लिए दूसरों की जान खतरे में डालने वालों पर कड़ा एक्शन होना चाहिए। ताकि उन्हें सबक मिल सके। मामले में एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर आरोपी की तलाश हो रही है। चालान काटने के साथ ही लाइसेंस भी निरस्त किया जायेगा।

शादी समारोह में हथियारों संग बदमाशों का डांस

मेरठ: शहर के लोहियानगर थाना क्षेत्र के एक विवाह समारोह में अवैध हथियारों का खूब प्रदर्शन हुआ। कई बदमाश समारोह में शामिल थे। उन्होंने डांस करते हुए अवैध हथियारों को लहराया और वीडियो बनायी। बाद में खुद ही वीडियो को वायरल कर दिया। अवैध हथियार लहराने वाले बदमाश पर दर्जनों मुकदमे दर्ज है और वह हाल ही में जेल से छूटकर आया है, लेकिन इसके बावजूद बदमाश को लगता है पुलिस का कोई खौफ नहीं है।

हालांकि वीडियो सामने आने के बाद पुलिस वीडियो की जांच में लग गयी है। बदमाश पर भी सख्त कार्रवाई करने की बात कही है। यह मामला चार दिन पहले का बताया गया है। फतेहउल्लापुर क्षेत्र में चार दिन पहले शादी समारोह था। समारोह में पांच छह बदमाश बिन बुलाए ही मेहमान बनकर शामिल हो गए। सभी के हाथों में अवैध हथियार थे। इसके चलते समारोह में आये लोग बुरी तरह से घबरा गए।

इस बीच, बदमाशों ने बज रहे डीजे पर डांस करना शुरू कर दिया और अवैध हथियारों को लहराना शुरू कर दिया। बदमाशों के ही एक साथी ने वीडियो बनाना शुरू कर दिया। हद तो तब हो गई, जब बदमाशों ने वीडियो को वायरल भी कर दिया। वायरल वीडियो में आरोपी हाथों में हथियार लेकर डांस करते देखे जा सकते हैं। वायरल वीडियो संज्ञान में आने के बाद पुलिस वीडियो की जांच में जुट गयी और बदमाशों की भी तलाश हो रही है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

अगली पीढ़ी के एआई का खाका

कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) ने उल्लेखनीय प्रगति की है। ध्वनि...

12वीं के बाद खुलेंगे कॅरियर के द्वार

डॉ विजय गर्ग भारत में छात्र अक्सर 12वीं कक्षा पूरी...

विपक्ष से ज्यादा सत्ता पक्ष खुश क्यों है?

पहले भक्त अपने दिमाग का इस्तेमाल करते थे लेकिन...

सड़कें न बनें मौत के रास्ते

सड़कें जीवन को जोड़ने के लिए बनाई जाती हैं,...
spot_imgspot_img