Tuesday, March 17, 2026
- Advertisement -

Bigg Boss 18: बिग बॉस का नया प्रोमो हुआ जारी, घरवालों ने मनाया सलमान का जन्मदिन, बर्थडे में शामिल होंगे रुबीना दिलैक और मीका सिंह

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। सलमान खान का रियलिटी शो बिग बॉस अपने साथ हर दिन कुछ नया लेकर आता है, जो फैंस का खूब मनोरंजन भी करता है। बता दें कि, बिग बॉस का नया प्रोमो जारी हो गया है। इस वीकेंड के वार में घरवाले सलमान खान का जन्मदिन मनाते नजर आ रहे हैं। जिसमें रुबीना दिलैक, कृष्णा अभिषेक और राहुल वैद्य भी मस्ती करते दिखेंगे।

घरवालों से किया कृष्णा ने मजाक

बता दें कि, इस वीडियो में कृष्णा कहते हैं करण मेरा बच्चा है तू। चुम करण का बच्चा है तू। विवियन शिल्पा का सौतेला बच्चा है तू।

घरवालों ने किया डांस

सलमान के जन्मदिन के लिए घरवालों ने डांस किया। शो में मीका सिंह की भी एंट्री होती है। सलमान का जन्मदिन मनाने के लिए मीका सिंह को भी बुलाया गया है। वे सलमान खान के गाने जुम्मे की रात है गाना गाते नजर आ रहे हैं। शो में रुबीना दिलैक और राहुल वैद्य भी नजर आ रहे हैं।

सलमान की मिमिक्री करते नजर आए सुदेश

इसके बाद एंट्री होती है सुदेश लहरी की। सुदेश सलमान खान का अवतार लेकर आते हैं और सलमान की मिमिक्री करते भी नजर आते हैं। सुदेश शो में शिल्पा को लेकर तंज कसते नजर आ रहे हैं। इसके बाद वे कहते हैं सर कृष्णा ने मामा की मेहरबानियां ली हैं। मामा करोड़पति हैं ये करिश्मा का पति है।

सलमान खान का मनाया जन्मदिन

बिग बॉस 18 में आज वीकेंड के वार में घरवाले सलमान खान का बर्थडे मनाते नजर आएंगे। प्रोमो शो में रुबीना दिलैक सलमान खान का केट कटवाती नजर आ रही हैं। सलमान को वे अपने हाथ से केक खिलाती हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...
spot_imgspot_img