Friday, March 13, 2026
- Advertisement -

भाला फेंक खिलाड़ी अन्नू रानी को मिला अर्जुन अवार्ड, गांव बहादरपुर में जश्न

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक अभिनंदन और स्वागत है। राष्ट्रपति भवन में अंतराष्ट्रीय भाला फेंक खिलाड़ी अन्नू रानी ने अर्जुन अवार्ड मिलने के बाद माता पिता और भाई साथ खुशी मनाई। वहीं, गांव बहादुरपुर में भी जश्न मनाया गया। ग्रामीणों ने घर जाकर अन्नू के परिजनों को बेटी की उपलब्धि पर बधाई दी और क्षेत्र का नाम रोशन होने पर सभी ने गर्व महसूस किया।

शुक्रवार को राष्ट्रपति भवन में आयोजित सम्मान समारोह में पिता अमरपाल सिंह, मां मुन्नी देवी और भाई उपेंद्र के साथ अर्जुन अवार्ड मिलने के बाद खुशी मनाई गई। अवार्ड मिलने पर मां के आंसू छलक पड़े। अन्नू रानी के पिता अमरपाल सिंह व मां मुन्नी देवी की ख्वाहिश थी कि बेटी को बड़ा सम्मान मिले।

02 17

अन्नू की उपलब्धियां…

व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ पदर्शन- 2022 में जमशेदपुर में इंडियन ओपन जेवलिन थ्रो में 63.82 मीटर दूरी तय की।

  1. 2023- एशियन गेम्स में 62.92 मीटर दूरी तय कर स्वर्ण पदक जीता।

  2. 2021 – टोक्यो ओलंपिक में प्रतिभाग।

  3. 2022- बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य पदक।

  4. 2019 – वर्ल्ड चैंपियनशिप में फाइनल में जगह बनाने वाली पहली भारतीय महिला का रिकॉर्ड।

  5. 2019 – एशियन चैंपियनशिप में रजत पदक।

  6. 2017 – एशियन चैंपियनशिप में कांस्य पदक।

  7. 2016 – साउथ एशियन गेम्स में रजत पदक।

  8. 2014 – एशियन गेम्स में कांस्य पदक।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

छोटे बच्चों की करें उचित परवरिश

नीतू गुप्ता साफ-सुथरा, हंसता मुस्कुराता बच्चा सभी को अच्छा लगता...

पर उपदेश कुशल बहुतेरे

सही कहा है, दूसरों को उपदेश देने वाले एक...

मराठा कूटनीति के चाणक्य नाना फड़नवीस

मराठा साम्राज्य का संदर्भ आते ही आंखों के सम्मुख...

नीतीश कुमार का अंतिम दांव

बिहार की राजनीति में बहुविध हलचल है। मुख्यमंत्री नीतीश...
spot_imgspot_img