Monday, March 16, 2026
- Advertisement -

Outfit Ideas for Basant Panchami: वसंत पंचमी पर कैरी करें पीले रंग के ये आउटफिट, आपकी खूबसूरती में लगा देंगे चार चांद

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। हर साल माघ महीने के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को वसंत पंचमी का त्योहार मनाया जाता है। इस साल वसंत पंचमी का त्योहार 2 फरवरी को मनाया जाएगा। वसंत पंचमी से ही बसंत ऋतु का आगमन होता है। ये दिन मां सरस्वती को समर्पित है। मां सरस्वती को पीला रंग अति प्रिय है इसलिए इस दिन पीले वस्त्र पहनने और पीले खाद्य पदार्थ खाने का विशेष महत्व है। पीला रंग समृद्धि, ऊर्जा, और सकारात्मकता का प्रतीक है। ऐसे में आप भी बसंत पंचमी के दिन खासतौर पर पीले रंग के कपड़े पहन सकती हैं।

महिलाओं को हर त्योहार के लिए काफी पहले से तैयारी करनी पड़ती है, ऐसे में हम आपको पीले रंग के आउटफिट के कुछ विकल्प दिखाने जा रहे हैं, जिनको आप मां सरस्वती की पूजा में पहन सकती हैं।

पीले रंग की साड़ी

साड़ी पहनना हर महिला को पसंद होता है। खासतौर पर जब बात पूजा-पाठ की आती है, तब तो साड़ी और भी ज्यादा खूबसूरत लगती है। ऐसे में वसंत पंचमी के दिन आप पीले रंग की साड़ी कैरी कर सकती हैं। अगर सरस्वती पूजा के लिए जा रही हैं तो सिल्क, बनारसी, या कॉटन साड़ी को चुनें। इसे गोल्डन ब्लाउज और सादे गहनों के साथ स्टाइल करें। बॉर्डर या एंब्रॉयडरी वाली साड़ी भी इस त्योहार के लिए उपयुक्त होगी।

अनारकली सूट पहनें

यदि आपके पास पीले रंग का अनारकली सूट रखा है तो उसे कलरफुल दुपट्टे के साथ पेयर करें। इसके साथ लाइट ज्वेलरी पहनें और मेकअप को भी लाइट ही रखें। अनारकली सूट देखने में प्यारा लगता है और इसे पहनकर लुक भी अच्छा दिखता है। यदि आपके पास अनारकली सूट नहीं है तो वसंत पंचमी में अभी बहुत समय है, आप ऐसा सूट तैयार करा सकती हैं।

सिंपल लहंगा

महिलाओं के पास भारी से लेकर हल्के तरीके से भी लहंगे उपलब्ध रहते हैं। ऐसे में पीले रंग के लहंगे के साथ कंट्रास्ट दुपट्टा लें। सिल्वर या ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी इसे और आकर्षक बनाएगी। लहंगा पहन रही हैं तो ध्यान रखें कि अपना मेकअप ज्यादा हैवी नहीं करें। हैवी मेकअप पूजा के समय अच्छा नहीं लगता। इससे लुक भी खराब दिख सकता है।

सिंपल कुर्ती

यदि खूबसूरत दिखना चाहते हैं तो हल्की पीली कुर्ती को सफेद या ऑफ-व्हाइट प्लाजो के साथ पेयर करें। इसे कोल्हापुरी चप्पल और छोटे झुमकों के साथ पहनें। ये लुक आरामदायक होता है और देखने में अच्छा लगता है। आप चाहें तो वतंस पंचमी की पूजा के लिए चिकनकारी कुर्ता भी प्लाजो के साथ कैरी कर सकती हैं। वो भी देखने में कमाल का लगता है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...
spot_imgspot_img