Thursday, June 25, 2026
- Advertisement -

Sky Force Collection Day 13: फिल्म ‘स्काई फोर्स’ ने बॉक्स ऑफिस पर मारी बाजी, जानें अब तक कितनी हुई कुल कमाई

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। फिल्म ‘स्काई फोर्स’ दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। यह फिल्म 24 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों की सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली, जिसका असर इसके कलेक्शन पर भी देखने को मिला रहा है। रिलीज के बाद से ही फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छी कमाई की है। वहीं, बुधवार के आंकड़े भी सामने आ चुके हैं। तो चलिए जानते हैं फिल्म ने आज कितनी कमाई की है।

जानें आज की कमाई

बॉक्स ऑफिस पर ‘स्काई फोर्स’ का आज 13वां दिन था। यह फिल्म अपने दूसरे हफ्ते में है। फिल्म ने अच्छी ओपनिंग की थी। आज की कमाई की बात करें तो फिल्म ने 13वें दिन बॉक्स ऑफिस पर शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, 1.60 करोड़ रुपये की कमाई की। हालांकि, बीते दिन की कमाई के आंकड़ों के मुकाबले फिल्म के कलेक्शन में आज उछाल देखने को मिला है।

फिल्म की कुल कमाई

04 5

फिल्म की कुल कमाई

फिल्म की कुल कमाई की बात करें तो यह फिल्म अब तक 119.35 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर चुकी है। फिल्म पहले ही 100 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल हो चुकी है। इसके साथ ही अब यह 200 करोड़ रुपये कमाने की ओर कदम बढ़ा चुकी है। बता दें कि ‘स्काई फोर्स’ 100 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल होने वाली इस साल यानी 2025 की पहली फिल्म बन चुकी है।

आगे निकली ‘स्काई फोर्स’

फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ‘स्काई फोर्स’ का मुकाबला अन्य फिल्मों से भी हो रहा है। शाहिद कपूर की ‘देवा’ भी सिनेमाघरों में लगी हुई है, लेकिन ‘स्काई फोर्स’ को वह पछाड़ नहीं सकी। ‘देवा’ ने छठे दिन 2.35 करोड़ रुपये की कमाई की, जिसके बाद इसकी कुल कमाई 26.65 करोड़ रुपये हो चुकी है।

फिल्म में हैं ये कलाकार

फिल्म के कलाकारों की बात करें तो इसमें अक्षय कुमार और वीर पहाड़िया के साथ सारा अली खान और निमृत कौर भी हैं। फिल्म का निर्देशन अभिषेक अनिल कपूर और संदीप केवलानी ने किया है। फिल्म में शरद केलकर, वरुण बडोला, मनीष चौधरी और मोहित चौहान भी सहायक भूमिकाओं में हैं।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

UP News: यूपी भाजपा की नई टीम का ऐलान, विधानसभा चुनाव से पहले संगठन में बड़ा बदलाव

जनवाणी ब्यूरो | लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियों...

NCRT की नई पाठ्यपुस्तक में आपातकाल का जिक्र, छात्रों को पढ़ाया जाएगा भारतीय लोकतंत्र का अहम अध्याय

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण...

Delhi News: दिल्ली के महरौली में तीन मंजिला इमारत ढही, कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के महरौली क्षेत्र...
spot_imgspot_img