जनवाणी संवाददाता
बड़ौत: बड़ौत बुढ़ाना मार्ग पर पुसार निकट सामने से आ रहे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार कुचल दिए। ट्रक की टक्कर लगने से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। मृतक युवक सिनौली शादी समारोह से अपने गांव सोरम मुजफ्फरनगर जा रहे थे। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
बड़ौत बुढ़ाना मार्ग पर पुसार के निकट शुक्रवार करीब सात बजे सिनौली गांव में एक शादी समारोह से बाइक द्वारा लौट रहे दो युवकों की बाइक में बुढ़ाना की तरफ से आ रहे एक ट्रक ने सामने से टक्कर मार दी।
मामले की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची दोघट थाना पुलिस ने दोनों को बिनौली सीएचसी भिजवाया जहां चिकित्सकों ने दोनो युवकों आकाश पुत्र मनोज 22 वर्ष व शुभम पुत्र राजबीर 23 वर्ष को मृत घोषित कर दिया।
बताया गया कि सोरम थाना शाहपुर मुजफ्फरनगर निवासी आकाश गुरुवार को अपने दोस्त शुभम को साथ लेकर सिनौली में अपनी मौसी के बेटे की शादी में आया था। शुक्रवार सुबह दोनो सिनौली से अपने गांव सोरम के लिए चले थे जैसे ही वे पुसार के निकट पहुंचे तो बुढ़ाना की तरफ से आ रहे एक ट्रक ने उनकी बाइक में सामने से टक्कर मार कुचल दिए तथा ट्रक चालक मौके से ट्रक लेकर फरार हो गया। राहगीरों ने इसकी सूचना दोघट थाने पर दी।
सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस ने उन्हें बिनौली सीएचसी भिजवाया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने इसकी सूचना मृतकों के परिजनों को दी। पुलिस ने शवों का पंचनामा भर बागपत पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक दोघट बच्चू सिंह ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है मामले में अभी कोई तहरीर नहीं आई है तहरीर मिलने पर कार्रवाई कराई जाएगी।

