Wednesday, March 18, 2026
- Advertisement -

UP Cabinet Meeting में बड़े फैसले,पार्किंग नियम लागू, ट्रांसफर नीति में भी बदलाव

जनवाणी ब्यूरो |

यूपी: आज मंगलवार को उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वपूर्ण कैबिनेट बैठक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक के बाद वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने पत्रकारों को कैबिनेट के प्रमुख फैसलों की जानकारी दी।

मीटिंग में क्या फैसला लिया गया?

कैबिनेट ने फैसला लिया है कि उत्तर प्रदेश के सभी नगर निगम क्षेत्रों में एक समान पार्किंग नियम लागू किए जाएंगे। इससे राज्य में पार्किंग व्यवस्था को सुव्यवस्थित करने में मदद मिलेगी और अवैध पार्किंग की समस्या पर अंकुश लगेगा।

क्या बोले सुरेश खन्ना?

इस दौरान मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि इससे “नगर निगमों में यातायात व्यवस्था बेहतर होगी और नागरिकों को राहत मिलेगी।”

तबादला नीति में बदलाव?

बैठक में प्रदेश के राज्य कर्मचारियों के तबादलों को लेकर नई नीति भी घोषित की गई। नई नीति के तहत तबादले अब अधिक पारदर्शिता और आवश्यकताओं के आधार पर किए जाएंगे। इसका उद्देश्य कर्मचारियों की कार्यकुशलता को बेहतर बनाना और भ्रष्टाचार पर नियंत्रण करना है।

ये हैं अन्य अहम फैसले

बैठक में कुछ अन्य विभागीय नीतियों पर भी चर्चा की गई, जिनमें शहरी विकास, परिवहन और राजस्व विभाग शामिल हैं। सभी निर्णयों का विस्तृत आदेश जल्द ही शासन स्तर पर जारी किया जाएगा।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: पुलिस मुठभेड़ में लूट के आरोपी दो बदमाश घायल अवस्था में गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए...

Saharanpur News: सहारनपुर में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में मौसम का मिजाज बदलने...

Iran- Israel: इस्राइली हमले में ईरान को बड़ा झटका, लारीजानी और सुलेमानी की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: ईरान ने मंगलवार देर रात...

Fire In Indore: इंदौर में दर्दनाक हादसा, घर में लगी भीषण आग, सात लोगों की जलकर मौत

जनवाणी ब्यूरो। नई दिल्ली: इंदौर के ब्रजेश्वरी एनेक्स इलाके में...
spot_imgspot_img