Saturday, March 28, 2026
- Advertisement -

Operation Sindoor: ऑपरेशन सिंदूर से गूंजा बॉलीवुड, अक्षय से अनुपम खेर तक इन सितारों ने भारतीय सेना पर जताया गर्व

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। भारत ने हाल ही में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले का कड़ा जवाब दिया है। “ऑपरेशन सिंदूर” के तहत भारतीय सशस्त्र बलों ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में स्थित नौ आतंकी ठिकानों को निशाना बनाकर एयर स्ट्राइक की है। इस ऑपरेशन के बाद बॉलीवुड से भी प्रतिक्रियाएं आनी शुरू हो गई हैं। अनुपम खेर, जो अपने राष्ट्रवादी रुख के लिए जाने जाते हैं, उन्होंने इसकी सराहना की है। वहीं विनीत कुमार सिंह जैसे अन्य कलाकारों ने भी भारतीय सेना के इस साहसिक कदम का समर्थन किया है।

आज बुधवार को सुबह रितेश देशमुख, निमरत कौर और विनीत कुमार सिंह और अनुपम खेर जैसे एक्टर्स और डायरेक्टर मधुर भंडारकर ने सोशल मीडिया पर इंडियन आर्मी की तारीफ की है। ऐसे में चलिए जानते है कि इन्होंने क्या लिखा…

अनुपम खेर ने किया ट्वीट

अनुपम खेर ने ट्वीट कर लिखा, “भारतीय सेना पर गर्व है! ऑपरेशन सिंदूर हमारे देश के वीरों की निडरता का प्रतीक है। जय हिंद!”

विनीत कुमार सिंह ने कहा

अभिनेता विनीत कुमार सिंह ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर भारतीय सेना की इस कार्रवाई पर खुशी जाहिर करते हुए जय हिंद लिखा है।

रितेश ने दी प्रतिक्रिया

अभिनेता रितेश देशमुख ने इस कार्रवाई के बाद एक्स पर खुशी जाहिर करते हुए लिखा, “जय हिंद की सेना… भारत माता की जय।” साथ ही, उन्होंने एक तस्वीर भी साझा की है, जिसमें ऑपरेशन सिंदूर लिखा नजर आ रहा है।

मधुर भंडारकर ने एक्स पर लिखा

मधुर भंडारकर ने अपनी पोस्ट में लिखा, “हमारी प्रार्थनाएं हमारी सेना के साथ हैं। एक राष्ट्र, हम सब एक साथ खड़े हैं। जय हिंद, वंदे मातरम।”

निमरत बोलीं

वहीं, निमरत कौर ने भी इस कार्रवाई पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने लिखा, “हम हमारी सेना के साथ हैं। एक देश। एक मिशन। जय हिंद आपरेशन सिंदूर।”

इन सितारो ने भी शेयर की पोस्ट

इसके अलावा अक्षय कुमार, चिरंजीवी विवेक अग्निहोत्री, सोनू सूद और परेश रावल ने एक्स पर पोस्ट शेयर की है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

भविष्य की सुपरस्टार हैं आयशा खान

एक्ट्रेस आयशा खान ने साल 2025 में फिल्म 'जाट'...

सेल्फ ऑब्सेशन के लिए जानी जाती हैं उर्वशी रौतेला

बॉलीवुड से लेकर इंटरनेशनल फैशन और ग्लैमर इंडस्ट्री तक...

मनोरंजन की गिरावट और मौन सेंसर बोर्ड

अजय जैन 'विकल्प' 'कृत्रिम बुद्धिमत्ता' के दौर में इन दिनों...

फरेब लाल का एआई और ठगी गई जनता

रामपुर गांव के आधुनिकतावादी 'फरेब लाल' ने जब इस...

भविष्य की रोशनी का वैश्विक संकल्प

प्रकृति और मनुष्य का रिश्ता आदिकाल से एक अटूट...
spot_imgspot_img