Tuesday, March 24, 2026
- Advertisement -

UP News: ऑपरेशन सिंदूर के बाद UP में Red Alert, पहलगाम हमले का लिया गया बदला,High Alert पर पुलिस प्रशासन

जनवाणी ब्यूरो |

यूपी: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले का करारा जवाब देते हुए भारतीय सेना ने पाकिस्तान के भीतर घुसकर ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को अंजाम दिया है। इस सटीक सैन्य कार्रवाई में सेना ने पाकिस्तान और POK में स्थित आतंकियों के नौ ठिकानों को पूरी तरह तबाह कर दिया है। यह कार्रवाई देश के भीतर आतंकी खतरे को खत्म करने की दिशा में एक निर्णायक कदम माना जा रहा है।

इस ऑपरेशन के बाद देश के विभिन्न हिस्सों में सतर्कता बढ़ा दी गई है, खासकर उत्तर भारत के राज्यों में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया गया है। वहीं, उत्तर प्रदेश में रेड अलर्ट घोषित कर दिया गया है।

 उत्तर प्रदेश में रेड अलर्ट घोषित

भारतीय सेना की कार्रवाई के बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेशभर में रेड अलर्ट घोषित कर दिया है। राज्य के सभी प्रमुख रेलवे स्टेशन, बस अड्डे, एयरपोर्ट, धार्मिक स्थलों और संवेदनशील संस्थानों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

हाई अलर्ट पर पुलिस प्रसाशन

प्रदेश पुलिस को हाई अलर्ट पर रखा गया है, और ATS, STF तथा इंटेलिजेंस यूनिट्स को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। जिला प्रशासन और स्थानीय पुलिस अधिकारियों को भी किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

सभी जिलों में अलर्ट, सतर्कता के निर्देश

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि सभी जिलों में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए चौबीसों घंटे निगरानी की जाए, और सभी प्रशासनिक इकाइयाँ आपस में समन्वय बनाए रखें।

इसके अलावा राज्य के डीजीपी प्रशांत कुमार ने स्वयं स्थिति की निगरानी शुरू कर दी है और जिलों के पुलिस अधीक्षकों के साथ लगातार संपर्क में हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gold Silver Price Today: सर्राफा बाजार में नरमी, सोना ₹2,360 और चांदी ₹9,050 तक टूटी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव...

Delhi Budget 2026: सीएम रेखा गुप्ता ने पेश किया ‘हरित बजट’, विकास और पर्यावरण में संतुलन पर जोर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा की कार्यवाही मंगलवार...

Share Market: शेयर बाजार में तेजी का रंग, सेंसेक्स 1,516 अंक उछला, निफ्टी 22,899 पार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को...

LPG Rate Today: एलपीजी सिलिंडर के आज के रेट, सप्लाई संकट के बीच क्या बढ़ेंगे दाम?

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: देशभर में घरेलू और कमर्शियल...

Delhi Bomb Threat: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष को बम धमकी, CM और केंद्रीय नेताओं के नाम भी शामिल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता...
spot_imgspot_img