Saturday, March 7, 2026
- Advertisement -

भारतीय टीम ने कुश्ती जैसी ड्रिल की, जडेजा का हुआ फिटनेस परीक्षण 

मेलबर्न, भाषा: भारतीय क्रिकेट टीम ने गुरुवार को कुश्ती के मुकाबले की तरह की ड्रिल में हिस्सा लिया जिसमें दो खिलाड़ी एक-दूसरे को पछाड़ने का प्रयास कर रहे थे।
आलराउंडर रविंद्र जडेजा ट्रेनिंग सत्र के लिए सबसे पहले नेट पर पहुंचे और उन्होंने फिटनेस परीक्षण में हिस्सा लिया। जडेजा इस दौरान बल्ला हाथ में लेकर विकेटों के बीच दौड़े। यहां मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) पर 26 दिसंबर से दूसरा टेस्ट खेला जाना है। भारत की ओर से 49 टेस्ट में 213 विकेट चटकाने के अलावा 1869 रन बनाने वाले जडेजा पहले टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले के दौरान सिर में गेंद लगने और पैर की मांसपेशियों में चोट के कारण अंतिम दो टी-20 मैचों और पहले टेस्ट में नहीं खेल पाए थे। तेज गेंदबाज टी नटराजन ने नेट पर गेंदबाजी करते हुए प्रभावित किया और कार्यवाहक कप्तान अजिंक्य रहाणे और चेतेश्वर पुजारा को लगातार छकाने में सफल रहे। आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट की अंतिम एकादश में जगह बनाने के प्रबल दावेदार लोकेश राहुल ने नेट पर लंबा समय बिताया जबकि ऋषभ पंत ने भी पसीना बहाया। वार्म अप के बाद जब खिलाड़ी नेट अभ्यास में व्यस्त थे तब मुख्य कोच रवि शास्त्री, गेंदबाजी कोच भरत अरुण और बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौड़ के थिंक टैंक को अभ्यास के नोट्स की अदला-बदली करते हुए देखा गया। उन्होंने रहाणे के साथ लंबी चर्चा की जो विराट कोहली की गैरमौजूदगी में बाकी बचे तीन टेस्ट में टीम की अगुआई करेंगे। कोहली अपने पहले बच्चे के जन्म के लिए भारत लौट गए हैं। शास्त्री को राहुल के नेट सत्र के बाद उनसे बात करते देखा गया। खराब फॉर्म से जूझ रहे पृथ्वी साव ने भी नेट पर चाइमामैन गेंदबाज कुलदीप यादव जैसे गेंदबाजों के खिलाफ बल्लेबाजी अभ्यास किया।
spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

बच्चों को भी देना चाहिए सम्मान

सिद्धार्थ ताबिश मेरा बड़ा बेटा इस बात को सुनकर बड़ा...

युद्ध का सीजन बारहों महीना

जो युद्ध के कारोबारी हैं, उनका सीजन बारहों महीना...

मध्य पूर्व के सतत झगड़े के वैश्विक निहितार्थ

मध्यपूर्व जिसे भारत के संदर्भ में पश्चिमी एशिया कहा...

नीतीश युग का अवसान

बिहार की राजनीति लंबे समय से व्यक्तित्व-केन्द्रित और गठबंधन-आधारित...
spot_imgspot_img