जनवाणी ब्यूरो |
नई दिल्ली: पंजाब के मजीठा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांवों-भंगाली, धरीएवाल और मराडी कलां-में सोमवार देर रात जहरीली शराब पीने से कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई। इस हृदयविदारक घटना से पूरे क्षेत्र में मातम और दहशत का माहौल है। पीड़ितों में अधिकतर दिहाड़ी मजदूर और ग्रामीण शामिल हैं।
मिली जानकारी के अनुसार, शराब का सेवन करने के कुछ ही घंटों बाद कई लोगों की हालत बिगड़ने लगी और उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान 14 लोगों की जान चली गई। कुछ अन्य की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है।
#WATCH | Punjab: 14 people dead and 6 hospitalised after allegedly consuming spurious liquor in Amritsar’s Majitha
SSP Amritsar Maninder Singh says, ” We received information around 9:30 pm last night that here people have started dying after consuming spurious liquor. We took… pic.twitter.com/C7miySsHo6
— ANI (@ANI) May 13, 2025
तीन वर्षों के अंदर चौथी जहरीली शराब त्रासदी
यह घटना पंजाब में पिछले तीन वर्षों में हुई चौथी बड़ी जहरीली शराब त्रासदी है, जिससे राज्य में अवैध शराब कारोबार और प्रशासनिक लापरवाही पर फिर से सवाल खड़े हो गए हैं।
जांच और कार्रवाई की मांग
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी गई है। सरकार द्वारा न्यायिक जांच के आदेश दिए जाने की संभावना है। पीड़ित परिवारों को मुआवज़ा देने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग जोर पकड़ रही है।
स्थानीय लोगों का रोष
ग्रामीणों ने प्रशासन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि इलाके में लंबे समय से अवैध शराब का धंधा चल रहा था, जिसकी कई बार शिकायत की जा चुकी थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
अब देखना होगा कि इस बार सरकार और प्रशासन इस गंभीर मामले में क्या ठोस कदम उठाते हैं ताकि भविष्य में ऐसी दुखद घटनाएं न दोहराई जाएं।

