Tuesday, May 12, 2026
- Advertisement -

Dipika Kakar: खतरनाक बीमारी की चपेट में आईं दीपिका कक्कड़, शोएब ने जताई चिंता

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। टीवी अभिनेत्री दीपिका कक्कड़ और उनके पति अभिनेता शोएब इब्राहिम अक्सर अपने निजी जीवन से जुड़ी बातें सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ साझा करते रहते हैं। हाल ही में शोएब ने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने दीपिका की तबीयत को लेकर एक गंभीर जानकारी दी। शोएब ने बताया कि दीपिका को कुछ समय से पेट में तेज और असहनीय दर्द हो रहा था। जिस कारण डॉक्टर ने उन्हें एक बड़ी बीमारी से पीड़ित बताया है। इसके लिए शोएब ने अपने फैंस से दुआ करने के लिए भी कहा है।

दीपिका कक्कड़ किस बीमारी से पीड़ित हैं?

दीपिका कक्कड़ के पति शोएब इब्राहिम ने अपने यूट्यूब व्लॉग पर एक भावुक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी दीपिका के पेट में ट्यूमर है। शोएब ने कहा, ‘दीपिका के लीवर के बाएं हिस्से में ट्यूमर है। यह आकार में टेनिस बॉल जितना बड़ा है। यह हमारे लिए बहुत चौंकाने वाला था।’ आगे उन्होंने कहा, ‘हमें कुछ और टेस्ट कराने होंगे, लेकिन उनकी सर्जरी जरूर होगी। डॉक्टरों ने कहा है कि ट्यूमर को शरीर से निकालना होगा।’

बेटे रुहान को लेकर जताई चिंता

शोएब ने अपने व्लॉग में आगे बताया कि उन्हें अपने दो साल के बेटे रुहान की चिंता है कि वह उसकी देखभाल कैसे करेंगे। उन्होंने कहा, जब से रुहान पैदा हुआ है, तब से वह दीपिका से दो घंटे से ज्यादा दूर नहीं रहा है। हमें नहीं पता कि स्थिति क्या होगी और यह भी स्पष्ट नहीं है कि सर्जरी के तुरंत बाद उसे दीपिका से मिलने दिया जाएगा या नहीं।’ इसके साथ ही उन्होंने सभी से दीपिका के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करने का आग्रह किया है।

कब हुई दोनों की शादी

अभिनेत्री दीपिका कक्कड़ और अभिनेता शोएब इब्राहिम टीवी की दुनिया के चर्चित कपल्स में शुमार हैं। इन दोनों को पहली बार ‘ससुराल सिमर का’ सीरियल में साथ में एक्टिंग करते देखा गया था। इसके बाद दोनों ने साल 2018 में शादी कर ली थी। वर्तमान में दोनों एक्टर सोशल मीडिया पर अपनी निजी जिंदगी को शेयर करने के लिए जाने जाते हैं।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट का AI चैटबॉट ‘सु सहायता’ हुआ लॉन्च, जानें कैसे करेगा आपकी मदद

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश...

Education News: JEE Advanced 2026 का प्रवेश पत्र जारी, 18 मई को होगी परीक्षा

नमस्कार,दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और...
spot_imgspot_img