Thursday, June 4, 2026
- Advertisement -

संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव मिलने से हडकंप

जनवाणी संवाददाता |

नानौता: संदिग्ध परिस्थितियों में बीती रात्रि मोबाइल पर कॉल आने के बाद घर से निकले गांव माधोपुर निवासी बाइक सवार 30 वर्षीय युवक का शव सुबह सीजूड रजवाह की पटरी पर मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पीएम हेतु भिजवाया। उधर युवक की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक युवक किसी मुकदमे में आरोपी बताया जाता है।

11 11

थाना क्षेत्र के गांव माधोपुर निवासी तौसीफ पुत्र जाबिर गांव के ही निकट ईंट भट्टे पर ट्रैक्टर चलाने का कार्य करता था। बताया जाता है कि शुक्रवार की रात्रि करीब 9 बजे अपने घर से बाइक पर सवार होकर निकला था। बताया जाता है कि सुबह जब लोग खेतों की ओर गए। तो कुछ ग्रामीणों को गांव के उत्तरी छोर से होकर गुजर रहे सीजूड रजवाह की पटरी पर करीब गांव से एक किलोमीटर दूर तोसीफ का शव दिखाई दिया। शव के पास ही मृतक का मोबाइल व बाइक भी पड़ी मिली। सूचना मिलने पर पहुंचे परिजनों द्वारा शव की पहचान तौसीफ के रूप में की। उधर मौके पर थाना प्रभारी सचिन पूनिया मय फोर्स पहुंचे और मामले की जांच की। पुलिस सूचना पर पहुंची फील्ड यूनिट ने भी शव की गहनता से जांच करते हुए पोस्टमार्टम हेतु भिजवाया। मृतक अपने पीछे मां-बाप, पत्नी, दो छोटे बच्चे व एक छोटे भाई को छोड गया है। परिजनों ने मृतक की हत्या की आशंका जताते हुए थाने पर तहरीर देकर कारवाई की मांग की है।

क्या कहते है थाना प्रभारी

थाना प्रभारी सचिन पूनिया ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला एक्सीडेंट का लग रहा है। शव के सिर में चोट लगी है। फील्ड यूनिट ने मौके से साक्ष्य एकत्रित किए है। मृतक को पीएम हेतु भिजवाया गया है पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कारवाई अमल में लाई जाएगी। परिजनों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Ranveer Singh: FWICE ने रणवीर सिंह के खिलाफ असहयोग आदेश वापस लिया, कानूनी लड़ाई जारी

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Rajasthan News: जैसलमेर में पाकिस्तानी सिम कार्ड पर कड़ा प्रतिबंध, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राजस्थान के जैसलमेर जिला प्रशासन...

Tariff: भारत समेत 60 देशों पर अमेरिका का नया टैरिफ प्लान, जबरन श्रम का लगाया आरोप

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अमेरिका भारत के साथ संबंध...

Delhi News: मालवीय नगर अग्निकांड पर पीएम मोदी ने जताया शोक, मृतकों के परिजनों को 2 लाख की सहायता

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली...

Asaram: आसाराम की बिगड़ी तबीयत, जोधपुर के अस्पताल में कराया गया भर्ती

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: नाबालिग से यौन उत्पीड़न के...
spot_imgspot_img