Home Uttar Pradesh News Muzaffarnagar Muzaffarnagar News: पुलिस व जानलेवा हमला करने वाले के बीच मुठभेड़, आरोपी को गोली लगी

Muzaffarnagar News: पुलिस व जानलेवा हमला करने वाले के बीच मुठभेड़, आरोपी को गोली लगी

0
Muzaffarnagar News: पुलिस व जानलेवा हमला करने वाले के बीच मुठभेड़, आरोपी को गोली लगी

जनवाणी संवाददाता |

मुजफ्फरनगर: थाना नई मंडी पुलिस ने एक मुठभेड़ में जानलेवा हमला करने के मामले में फरार चल रहे गये के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें आरोपी युवक पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से अवैध तमंचा, कारतूस और बिना नंबर प्लेट वाली एक्टिवा स्कूटी भी बरामद की है।

18 7

बता दें कि 15 मई 2025 को बच्चन सिंह कॉलोनी निवासी समर सिंह ने नई मंडी थाने में एक मामले की शिकायत दर्ज कराई जिसमें आरोप लगाया गया था कि अमन और उसके साथियों ने जानलेवा हमला किया था। इसी दिन, यश शर्मा के परिवार ने भी तहरीर दी कि आरोपी अमन और अन्य साथियों ने उनके पुत्र को गोली मार दी जिससे वह घायल हो गया। इस मामले में पुलिस ने धारा 191(2)/191(3)/190/109/3(5) बीएनएस व 7 सीएल एक्ट के तहत केस दर्ज किया था और मामले की जांच करते हुए आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी।

पुलिस के अनुसार 17 मई को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ए-टू-जेड रोड पर संदिग्ध स्कूटी सवार की जांच कर रही थी। पुलिस द्वारा रुकने का इशारा करने पर आरोपी ने फायरिंग शुरू कर दी और भागने लगा। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आरोपी घायल हो गया। पुलिस ने घायल युवक को गिरफ्तार कर अस्पताल भेज दिया है।

पुलिस ने आरोपी के पास से एक अवैध तमंचा, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस के अलावा बिना नंबर प्लेट वाली एक्टिवा स्कूटी (जिसका उपयोग घटना में किया गया था) पुलिस पूछताछ में आरोपी अमन ने बताया कि उसके और यश शर्मा के बीच पुरानी रंजिश थी, जिसके चलते उसने अपने साथियों के साथ मिलकर गोली चलाई।

अमन की गिरफ्तारी को प्रभारी निरीक्षक दिनेश चंद्र के नेतृत्व में उप निरीक्षक मोहित सिंह, सुनील कुमार, अनिल तोमर, राजकुमार बालियान, हैड कांस्टेबल संजीव व पवन और कांस्टेबल सतेन्द्र व सुभाष ने मिलकर इस कार्रवाई को अंजाम दिया।