Monday, April 13, 2026
- Advertisement -

Muzaffarnagar News: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में तहसील खतौली में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन

जनवाणी संवाददाता|

मुजफ्फरनगर: 17 मई 2025 को जिलाधिकारी उमेश मिश्रा की अध्यक्षता में तहसील खतौली के सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान राशन कार्ड, भूमि विवाद, नगर पालिका, समाज कल्याण विभाग, विद्युत विभाग, विकास खंड खतौली, शिक्षा विभाग, पशुपालन विभाग, नगर पंचायत, जिला पंचायत, श्रम विभाग, पेंशन, सड़क, कृषि, सिंचाई, राजस्व एवं पुलिस प्रशासन से संबंधित शिकायतें प्राप्त हुईं।

जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि संपूर्ण समाधान दिवस और आइजीआरएस पर प्राप्त शिकायतों का समय पर और गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण किया जाए। उन्होंने कहा कि कुछ अधिकारियों द्वारा शिकायतों का सही ढंग से निस्तारण नहीं हो पा रहा है, जिससे जनपद की रैंकिंग प्रभावित हो रही है। ऐसे अधिकारियों के खिलाफ प्रतिकूल प्रविष्टि दी जाएगी।

उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए और पारदर्शिता सुनिश्चित की जाए। शिकायतें कंप्यूटर पर अपलोड करने से पूर्व उनका अच्छी तरह से अवलोकन करें। यदि निस्तारण में लापरवाही या पेंडिंग स्थिति होती है तो आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

इस अवसर पर कुल 50 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से मौके पर 4 का निस्तारण किया गया। शेष शिकायतों को संबंधित विभागों को संदर्भित करते हुए निर्देशित किया गया कि वे शिकायतकर्ता से फीडबैक लेकर संतुष्टि सुनिश्चित करें और मौके का फोटो भी लिया जाए।

इस कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी कंडारकर कमल किशोर देशभूषण, पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत, मुख्य चिकित्सा अधिकारी सुनील तेवतिया, क्षेत्राधिकारी खतौली राम आशीष यादव, उप जिलाधिकारी खतौली संजय सिंह, तहसीलदार खतौली सतीश चंद्र बघेल, उपनिदेशक कृषि, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, डीसी मनरेगा एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

RCFL भर्ती 2026: ऑपरेटर प्रशिक्षु के 188 पदों पर सुनहरा मौका, 11 से 27 अप्रैल तक करें आवेदन

नमस्कार,दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आप​का हार्दिक स्वागत और...

Women Reservation: महिला आरक्षण कानून पर PM नरेंद्र मोदी का बड़ा बयान, 2029 चुनाव से लागू करने पर जोर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिला...

IPL 2026: राजस्थान रॉयल्स विवाद में, डगआउट में मोबाइल इस्तेमाल पर उठा सवाल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के...
spot_imgspot_img