जनवाणी संवाददाता |
सहारनपुर: कोतवाली बेहट पुलिस ने बाइक चोर गैंग के तीन सदस्यों को पकड़ने में कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की मोटरसाइकिल का कटा हुआ सामान बरामद किया है। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई कर आरोपियों को जेल भेज दिया है।
रविवार को कोतवाली पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी का मामला दर्ज जांच पड़ताल शुरू की।इसी क्रम में मुखबिर की सूचना पर चैकिंग के दौरान तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया पुलिस को आरोपियों ने अपना नाम गौरव पुत्र किरण पाल व सुरेश कुमार पुत्र चंद्रभान दोनों निवासी ग्राम दाउदपुर थाना बेहट और अंकित कुमार पुत्र पलटू राम उर्फ पिंटू राम निवासी ग्राम घानाखंडी थाना कोतवाली देहात बताया। पुलिस ने तीनों से सख्ती के साथ पूछताछ की तो इन्होंने मोटरसाइकिल के कटे हुए पार्ट्स दो टायर, हैंडल, इंजन आदि बरामद कराया है पुलिस ने सामान बरामद करने के बाद तीनों अभियुक्तों को सक्षम न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर दिया है।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सूबे सिंह के मुताबिक पकड़े गये आरोपियों ने जानकारी दी कि 13 मई को हम लोगों ने मिलकर बेहट तहसील से मोटरसाइकिल चोरी की थी। जिसे हमने ग्राम संसारपुर में ऑटो रिपेयरिंग की दुकान पर 4000 में बेच दिया था। मोटरसाइकिल बेचकर जो 4000 हमें मिले थे वह हमने अपने नशे की लत को पूरा करने व अन्य कामों में खर्च कर लिए हैं।

