Friday, March 20, 2026
- Advertisement -

Saharanpur News: देवबंद कोतवाली पुलिस ने किए नाबालिग से गैंगरेप के दो आरोपी गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता |

सहारनपुर: देवबंद कोतवाली पुलिस ने नाबालिग से गैंगरेप दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पकड़े के आरोपियों को पुलिस ने पोक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।

मंगलवार को एसपी देहात सागर जैन ने बताया कि सोमवार को वादिया ने थाने में तहरीर देकर दो आरोपियों बिट्टू पुत्र नकली सिंह निवासी ग्राम नया बाजार थाना काजीवाला शामली और शिवा सैनी पुत्र रामकुमार निवासी ग्राम बलाचोर थाना नागल द्वारा उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म करने की सूचना दी।देवबंद कोतवाली पुलिस ने दोनों आरोपीयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी। इसी क्रम में मुखबिर की सूचना पर कोतवाली देवबंद पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में वांछित दोनों आरोपियों को रणखण्ड़ी फाटक के पास से गिरफ्तार किया है। एसपी देहात ने बताया कि आवश्यक कार्रवाई कर दोनों आरोपियों को जेल भेजा जा रहा है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

चंदन, वंदन और जोरदार अभिनंदन

लोकतंत्र भी हिन्दी फिल्मों की तरह है। हिन्दी फिल्में...

एलपीजी पर पैनिक होने की जरूरत नहीं

विरोध के नाम विरोध या सत्ता के लालच में...

युद्ध की बदलती तकनीक

विश्व के सैकड़ों देशों के पास अपनी भूमि की...

LPG: ‘अपने सिलिंडर की डिलीवरी पर भरोसा रखें, अफवाहों पर नहीं’- पेट्रोलियम मंत्रालय

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पेट्रोलियम मंत्रालय की संयुक्त सचिव...
spot_imgspot_img